26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ के हालातों के बीच राहत की खबर, रेड अलर्ट जोन से बाहर निकला मध्यप्रदेश

भारी बारिश से अब मिलेगी निजात..4 जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश रेड अलर्ट जोन से बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 3:21 PM IST

red_alert.jpg

भोपाल. भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप झेल रहे मध्यप्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। रेड अलर्ट जोन में चल रहा मध्यप्रदेश रेड अलर्ट जोन से बाहर निकल गया है जिसके कारण अब प्रदेशवासियों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश अभी तक रेड अलर्ट जोन में था जो अब बाहर निकल चुका है हालांकि अभी भी प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इन चार जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशवासियों को अब बारिश के दौर से राहत मिल सकती है। रेड अलर्ट जोन में चल रहे प्रदेश के अधिकतर जिले रेड अलर्ट जोन से बाहर आ गए हैं। हालांकि अभी भी धार, अलीराजपुर, रतलाम और झाबुआ में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बाकी जिलों में मौसम खुला रहने का अनुमान जताया गया है जो कि एक हारत भरी खबर है।

यह भी पढ़ें- रास्तों पर उफनाए नदी-नाले, भोपाल से बाहर जाने वाले मार्ग बंद, फ्लाइटें भी डॉयवर्ट

पानी-पानी प्रदेश, बाढ़ के हालात
बता दें कि दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त है। हालांत ये हैं कि, कई शहर पूरी तरह से जल मग्न हैं तो वहीं नदी नालों के उफान पर आने से प्रदेश के कई मार्ग बंद हैं। प्रदेश में बाढ़ के हालातों की समीक्षा करते हुए गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा ने बताया कि, बारिश के कारण प्रदेश में आवाजाही के 16 हाइवे फिलहाल बंद है। नदी-नालों का जल स्तर कम होने के बाद ही इन मार्गों पर यातायात सुचारू हो सकेगा। वहीं, निचले इलाकों में हेलीकॉप्टर और जहाज के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई गांवों में आज भी फंसे हैं लोग, देखें Live Updates