भोपाल। शुक्रवार को समन्वय भवन में लंदन ओलिंपिक के रजत विजेता पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सुशील कुमार भी सम्मानित हुए।
हर साल की तरह इस बार भी एनएसटी अवार्ड का आयोजन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की 30 खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को देख रहे प्रमुख इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि इनमें खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षक, खेल पत्रकार, प्रमोटर्स एवं खेल संस्थान शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आलोक संजर, विधायक विश्वास सारंग, भोपाल राइफल क्लब के अध्यक्ष एएस सिंह देव के अलावा खेल संचालक उपेंद्र जैन, पूर्व संचालक डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, क्रिकेट अजितेश अर्गल के पिता केके अर्गल और महाराष्ट्र समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति संजय पांडे मौजूद थे।