गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पार्टी की विचारधारा, केंद्र सरकार के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ और आगे जायेगा मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों में होने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत होगी।