19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEATHER REPORT: अब जुलाई में होगी सामान्य से अधिक बारिश, तेज चलेंगी हवाएं

WEATHER REPORT: अब जुलाई में होगी सामान्य से अधिक बारिश, तेज चलेंगी हवाएं
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Jul 02, 2018

monsoon

WEATHER REPORT: अब जुलाई में होगी सामान्य से अधिक बारिश, तेज चलेंगी हवाएं

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में बादल छाए हुए हैं, हवाओं की रफ्तार बढ़ने से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। धीरे-धीरे उमस का भी दौर कम हो रहा है। थोड़ी गर्मी कम होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 घंटों के बाद अब पूरे मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।


पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर और रीवा संभागों के जिलों में, शहडोल, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई और शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
मध्यप्रदेश के नैनपुर में 6, अमरकंटक में 4, लांजी में तीन, मंडला और मलाजखंड में 2 और मझगवां में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
ग्वालियर, चंबल, शहडोल और रीवा संभागों के जिलें तथा टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रतलाम, धार, झाबुआ, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और मंडला जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बदलेगा हवाओं का रुख
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदल जाएगा। धीमी रफ्तार से चल रही हवाओं में तेजी आ जाएगी। कहीं कहीं 34 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

जून में हुई सामान्य बारिश
मध्यप्रदेश में पिछले माह 51 जिलों में से 35 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले चार दिनों के बाद मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश का दौर आने वाला है।

किसानों के चेहरे खिले
अब तक हुई सामान्य बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम खुलने से किसानों को बोवनी करने के लिए अच्छा समय मिला है।
-मध्य प्रदेश में मानसून तो पूरी तरह से छाया हुआ है, लेकिन बारिश फिलहाल थम गई है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर आता है, लेकिन तेज बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं लगती है।

जुलाई में होगी झमाझम
मौसम विभाग की माने तो जुलाई में अच्छई बारिश के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि शुरुआती सप्ताह हल्की बारिश के साथ सूखा रह सकता है। इसके बाद अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अरब सागर में बने सिस्टम के मुताबिक यदि उसे ठीक तरह से बैक प्रेशर मिल गया तो सात जुलाई के बाद पूरे मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो जाएगी।


तापमान में गिरावट, लेकिन उमस जारी
मध्यप्रदेश के तापमान में आई काफी गिरावट के बावजूद उमस का दौर जारी है। क्योंकि कई जगहों पर बादल छाए हैं, लेकिन कहीं धूप निकलने से उमस से लोग परेशान हो रहे हैं।

MP में न्यूनतम तापमान
भोपाल 26.2 डिग्री
इंदौर 23.5 डिग्री
ग्वालियर 25.4 डिग्री
जबलपुर 26 डिग्री

MP में अधिकतम तापमान
भोपाल 34.1 डिग्री
इंदौर 32.9 डिग्री
ग्वालियर 37.3 डिग्री
जबलपुर 33.1 डिग्री