
mahamukabla-2018
अरुण तिवारी, भोपाल. बड़े नेता भले ही इनकार करें, लेकिन प्रदेश की सियासत में परिवारवाद की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर नजर डालें तो ये बात स्पष्ट हो जाती है। 230 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा-कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों में से 64 नेताओं के परिजन हैं। वंशवाद के नाम पर कांग्रेस को घेरने वाली भाजपा में ये सूची बड़ी है। भाजपा ने 43 टिकट नेताओं के परिजनों के दिए हैं, जिनमें 30 नेता पुत्र या पुत्री हैं। वहीं, कांग्रेस ने 21 टिकट नेताओं के परिवार में बांटे हैं। इनमें 12 नेता पुत्र या पुत्रियां हैं।
- भाजपा में परिवारवाद
शिवपुरी - यशोधरा राजे सिंधिया : राजमाता सिंधिया की बेटी
सुरखी - सुधीर यादव : सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र
बंडा - हरवंश राठौर : पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के बेटे
चंदला - राजेश प्रजापति : विधायक आरडी प्रजापति के बेटे
सिरमौर - दिव्यराज सिंह - पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह के पुत्र
बांधवगढ़ - शिवनारायण सिंह : सांसद ज्ञान सिंह के पुत्र
बहोरीबंद - प्रणय पांडे : पूर्व विधायक प्रभात पांडे के पुत्र
जबलपुर कैंट - अशोक रोहाणी : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के पुत्र
लांजी - रमेश भटेरे : पूर्व विधाक दिलीप भटेरे के पुत्र
रामपुर बघेलान - विक्रम सिंह : मंत्री हर्ष सिंह के पुत्र
बैतूल - हेमंत खंडेलवाल : पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के बेटे
भैंसदेही - महेंद्र सिंह चौहान : पूर्व विधायक केदार सिंह चौहान के पुत्र
सारंगपुर - कुंवर कोठार : पूर्व विधायक अमर सिंह कोठार के पुत्र
खातेगांव - आशीष शर्मा : पूर्व विधायक गोविंद शर्मा के पुत्र
खंडवा - देवेंद्र वर्मा : पूर्व विधायक किशोरीलाल वर्मा के पुत्र
नेपानगर - मंजू दादू : पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की पुत्री
बुराहानपुर - अर्चना चिटनीस : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्र की बेटी
तराना - अनिल फिरोजिया : पूर्व विधायक भूरेलाल फिरोजिया के पुत्र
जावरा - राजेंद्र पांडे : पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण पांडे के पुत्र
सुवासरा - राधेश्याम पाटीदार : पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार के पुत्र
मंदसौर - यशपाल सिंह सिसौदिया : पूर्व विधायक किशोर सिंह सिसौदिया के पुत्र
बडनग़र - जितेंद्र पंड्या : पूर्व विधायक उदय सिंह पंड्या के पुत्र
मनासा - माधव मारू : भाजपा नेता रामेश्वर मारू के पुत्र
जावद - ओमप्रकाश सकलेचा : पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सकलेचा के पुत्र
भोपाल नरेला - विश्वास सारंग : पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग के पुत्र
हाटपिपल्या - दीपक जोशी : पूर्व सीएम कैलाश जोशी के पुत्र
इंदौर 1 - आकाश विजयवर्गीय : राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र
देपालपुर - मनोज पटेल : निर्भय सिंह पटेल के पुत्र
सोनकच्छ - राजेंद्र वर्मा : पूर्व विधायक फूलचंद वर्मा के पुत्र
घटिया - अजीत बोरासी : पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र
विजयराधौगढ़ - संजय पाठक : पूर्व मंत्री सत्येंद्र पाठक के पुत्र
सबलगढ़ - सरला रावत : विधायक मेहरबान सिंह रावत की बहू
सुमावली - अजब सिंह सिकरवार : विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई
छतरपुर - अर्चना सिंह : भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी
नरसिंहपुर - जालम सिंह पटेल : सांसद प्रहलाद पटेल के भाई
टिमरनी - संजय शाह : मंत्री विजय शाह के भाई
सिरोंज - उमाकांत शर्मा : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई
देवास - गायत्री राजे : पूर्व मंत्री तुकोजराव पवार की पत्नी
भोजपुर - सुरेंद्र पटवा : पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे
भिंड - राकेश चौधरी :्र विधायक मुकेश चौधरी के भाई
शमशबाद - राजश्री सिंह : पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह की पत्नी
गोविंदपुरा - कृष्णा गौर : पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू
इंदौर 4 - मालिनी गौड़ : पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की पत्नी
- कांग्रेस में परिवारवाद
राधौगढ़ - जयवर्धन सिंह : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र
झाबुआ - विक्रांत भूरिया : सांसद कांतिलाल भूरिया के पुत्र
सिंहावल - कमलेश्वर पटेल : पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटे
सिवनी-मालवा - ओमप्रकाश रघुवंशी : पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी के बेटे
गोहद - रणवीर सिंह जाटव : पूर्व विधायक माखन जाटव के पुत्र
उज्जैन उत्तर - राजेंद्र भारती : पूर्व विधायक के पुत्र
कसरावद - सचिन यादव : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के पुत्र
गुढ़ - सुंदरलाल तिवारी : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पुत्र
चुरहट - अजय सिंह : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र
लांजी - हिना कांवरे : पूर्व मंत्री लिखीराम कांवरे की पुत्री
केवलारी - रजनीश सिंह : पूर्व मंत्री हरवंश सिंह के पुत्र
अटेर - हेमंत कटारे : पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे के पुत्र
चाचौड़ा - लक्ष्मण सिंह : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई
खिलचीपुर - प्रियव्रत सिंह : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भतीजे
जोबट - कलावती भूरिया : सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी
छतरपुर - आलोक चतुर्वेदी : पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के भाई
सिरमौर - अरुणा तिवारी : विधायक सुंदरलाल तिवारी की भतीजा बहू
गंधवानी - उमंग सिंघार : पूव उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी की भतीजे
रीवा - अभय मिश्रा : विधायक नीलम मिश्रा के पति
सोहागपुर - सतपाल पलिया : पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के रिश्तेदार
वारासिवनी - संजय सिंह मसानी : सीएम शिवराज सिंह के *****
Published on:
09 Nov 2018 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
