28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची पर डॉग अटैक केस से नाराज हुईं मेनका गांधी, सीएम शिवराज से करेंगी बात

मासूम बच्ची पर डॉग अटैक का मामला सांसद और पीपुल्स फॉर एनिमल की चेयरपर्सन मेनका गांधी के पास भी पहुंच गया है। इस संबंध में उन्होंने सीएम से चर्चा करने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2022, 10:13 PM IST

News

बच्ची पर डॉग अटैक केस से नाराज हुईं मेनका गांधी, सीएम शिवराज से करेंगी बात

भोपाल. राजधानी में बढ़ते कुत्तों का आतंक के मामले पर एक तरफ तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी को भी तलब किया है। वहीं, मासूम बच्ची पर डॉग अटैक का मामला सांसद और पीपुल्स फॉर एनिमल की चेयरपर्सन मेनका गांधी के पास भी पहुंच गया है। इस संबंध में उन्होंने सीएम से चर्चा करने को कहा है। वहीं, इस मामले पर उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। घटना को लेकर मेनका गांधी ने दुख भी जताया है।

पीपुल्स फॉर एनिमल की चेयरपर्सन मेनका गांधी ने कहा है कि, इस संबंध में अब मैं खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करूंगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, भोपाल में डॉग के लिए काम करने वाले एनजीओ नवोदय को पिछले कई सालों से काम दिया जा रहा है। ये एनजीओ भ्रष्टाचार में लिप्त है। शहर में डॉग की ना नसबंदी की जा रही और ना ही उनके शेल्टर होम का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अगर डॉग को जंगल में छोड़ा जाता है तो वो और भी खूंखार हो जाएंगे। उन्होंने इसमें अधिकारियों की मिलीभगत की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें- नशे में धुत महिला फॉरेस्ट गार्ड का हंगामा, बैंक स्टाफ को दीं गालियां, पुलिस से मांगने लगी गुटखा


मासूम बच्ची पर किया था कुत्तों ने हमला

बता दें कि, शहर के बागसेवनिया इलाके में शनिवार को 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले किया था। घटना के बाद मानव अधिकार आयोग भी हरकत में आया। आयोग ने निगम कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि, 2 महीने में उनकी ओर से 1600 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।


लगातार बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले के मामले

भोपाल में कुत्तों की नसबंदी पर 5 साल में पौने 7 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इस दौरान एक लाख 4 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की गई। बावजूद इनका कुनबा बढ़ रहा है। गेहूंखेड़ा, कोलार, अवधपुरी, बाग मुगालिया, बागसेवनिया, जहांगीराबाद, एमपी नगर, तलैया, शाहपुरा, माता मंदिर क्षेत्र, पंचशील नगर समेत कई इलाकों में कुत्तों के शिकार के मामले भी बढ़ गए हैं। रोजाना निगम अधिकारियों तक शिकायतें भी पहुंच रही हैं।

स्कूलों में बच्चों की वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह, वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें - देखें Video