भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) रीवा जिले के फरेंदा गांव पहुंचकर शहीद सैनिक दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर कंधा भी दिया। दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी ( Boycott Chinese Products ) सेना ( galwan valley ) के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, सांसद जर्नादन मिश्र, विधायक दिव्यराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मौजूद थे।