27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापौर आलोक शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेंगी बाइक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में भोपाल देशभर में प्रथम राजधानी आने पर महापौर आलोक शर्मा ने की घोषणा...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 10, 2019

news

महापौर आलोक शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेंगी बाइक

भोपाल। राजधानी भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देशभर में प्रथम राजधानी आने पर महापौर आलोक शर्मा ने आज नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सेवकों को बोनस के रूप में 6000 मानदेय दिया जाएगा। साथ ही भोपाल के सभी 85 वार्डों के दरोगाओं को 1-1 मोटरसाइकिल भी दी जाएगी। 2007 से लेकर 2016 तक के सभी 85 केबीसी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। महापौर के इस फैसले से नगर निगम कर्मचारियों के चेहरे पर खुशाी का माहौल हैं।


राष्ट्रपति ने महापौर को दिया था पुरस्कार..

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के सभी राजधानियों में भोपाल ने देश की सबसे साफ़ राजधानी कैटेगरी में बाजी मारी थी। इसके लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भोपाल महापौर आलोक शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।

सीएम ने दी थी बधाई...

इस मौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर स्थानीय जनता, ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि, सफ़ाई कर्मियों के जज़्बे व स्थानीय प्रशासन को बधाई दी थी।

आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के तहत 7 कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए थे। इनमें सबसे स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ बड़ा शहर (10 लाख से ज्यादा आबादी वाला), सबसे स्वच्छ मध्यम आबादी वाला शहर, सबसे स्वच्छ छोटा शहर, सबसे स्वच्छ राजधानी, सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट, सबसे स्वच्छ गंगा टाउन कैटगिरी शामिल थी।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी और उज्जैन को 10 लाख की आबादी का देश का सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त हुआ था। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल महापौर आलोक शर्मा के अलावा इंदौर की महापौर मालिनी गौड़, निगम आयुक्त आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम, कंसल्टेंट असद वारसी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया था।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी और उज्जैन को 10 लाख की आबादी का देश का सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भोपाल महापौर आलोक शर्मा के अलावा इंदौर की महापौर मालिनी गौड़, निगम आयुक्त आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम, कंसल्टेंट असद वारसी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।