23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / वचन पत्र के आधार पर होगा मंत्रियों के काम का आंकलन, सोनिया गांधी बनाएंगी निगरानी समिति

वचन पत्र के आधार पर होगा मंत्रियों के काम का आंकलन, सोनिया गांधी बनाएंगी निगरानी समिति

- प्रदेश में बनेगी वचन पत्र निगरानी समिति,- कोर कमेटी और समन्वय समिति भी बनेंगी- एआईसीसी नए सिरे से बनाएगी समितियां    
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Arun Tiwari

•

Updated: 29 Sep 2019, 8:04 AM IST

congess.jpg

भोपाल. कांग्रेस हाईकमान ने मंत्रियों के काम और क्षमता को परखने के लिए ही नया तरीका अपनाया है। वचन पत्र के आधार पर मंत्रियों के कामकाज यानी परफॉर्मेंस का आंकलन किया जाएगा। वचन पत्र के किस विभाग के कितने बिंदु पूरे हुए, इसी के आधार पर मंत्रियों की कार्यकुशलता आंकी जाएगी। मंत्रियों के परफॉर्मेंस के आधार पर ही उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।

प्रदेश में वचन पत्र के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए समिति बनाई जाएगी। इस समिति के कार्यकर्ताओं की तैनाती जिला स्तर तक होगी। इस समिति का गठन एआईसीसी मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मिलकर करने वाली है। संगठन स्तर पर बनने वाली ये समिति वचन पत्र के बिंदुओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी। प्रदेश में हुई अनुशासनहीनता की घटनाओं को देखते हुए अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों पर फोकस कर रही हैं।

अनुशासनहीनता के मामले दोबारा न आएं इसके लिए संगठन और सरकार के प्रतिनिधियों पर सोनिया गांधी की सीधी नजर रहने वाली है। वचन पत्र क्रियान्वयन समिति के साथ ही प्रदेश में नए सिरे से कोर कमेटी और समन्वय समिति का भी गठन किया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया से सोनिया गांधी की बातचीत भी हो चुकी है।

सत्ता-संगठन में समन्वय के लिए समिति :

समन्वय समिति के जरिए सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। नए अध्यक्ष के बाद भी तालमेल और संतुलन कायम रहे इसकी जिम्मेदारी समन्वय समिति के पास होगी। इस समिति में सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी रहेंगे। पार्टी का फोकस अब पूरी तरह गवर्नेंस पर है और अगले चार साल में सरकार परिणाम मूलक काम करना चाहती है।

प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं की शिकायत होती है कि मंत्री उनको तवज्जो नहीं देते, जिले में जाते हैं तो मिलते नहीं हैं, उनके कामों की सुनवाई नहीं होती, इन सारी शिकायतों का समाधान अब समन्वय समिति के जिम्मे होगा। वल्लभ भवन में प्रवेश पाने में नाकाम रहने वाले कार्यकर्ता संगठन के पास पहुंचेंगे और सरकार से जुड़े सभी मुद्दों को समन्वय समिति के सामने रखेंगे। समन्वय समिति उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ये समिति बनाई जा रही है।

अहम फैसलों के लिए कोर कमेटी :

प्रदेश के बड़े मुद्दों पर चर्चा और फैसलों के लिए कोर कमेटी बनाई जा रही है। इस कमेटी में प्रदेश के सारे बड़े नेताओं को शामिल किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी इस कमेटी में शामिल रहेंगे। बात सरकार से जुड़ी हो या संगठन से, कोर कमेटी में उस विषय को लाया जाएगा।

कोर कमेटी की बैठक को नियमित भी किया जाएगा। अनुशासन, मतभेद और आपसी टकराव जैसे मुद्दों पर भी इसी कमेटी में फैसला लिया जाएगा। मंत्रियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए भी कोर कमेटी गाइडलाइन बनाएगी। कोर कमेटी में सरकार के स्तर पर नई नीति या योजना के बारे में भी परामर्श किया जाएगा।

चुनाव के समय बनीं थी ये समितियां :

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय कई समितियों का गठन किया गया था। जिनमें समन्वय समिति और कोर कमेटी भी शामिल थीं।

समन्वय समिति की कमान दिग्विजय सिंह के हाथों में थी। उन्होंने पूरे प्रदेश में घूमकर पार्टी से नाराज होकर घर बैठ चुके नेताओं को फिर से काम में लगाया था। टिकट वितरण के बाद नाराज हुए दावेदारों को मनाने में भी इस समिति ने अहम भूमिका निभाई थी जिसका परिणाम भी नजर आया था।

कोर कमेटी में कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, दीपक बावरिया, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, विवेक तन्खा जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया था। इस कमेटी की भी इक्का-दुक्का बैठकें ही हो पाईं। एआईसीसी अब इन कमेटियों का गठन नए सिरे से कर रही है।


- प्रदेश में वचन पत्र क्रियान्वयन समिति, समन्वय समिति और कोर कमेटी जैसी अहम समितियों के गठन पर विचार किया जा रहा है। वचन पत्र के आधार पर ही मंत्रियों के कामकाज का आंकलन भी किया जाएगा। कांग्रेस में अब परफॉर्मेंस और अनुशासन के आधार पर ही काम होगा।
- दीपक बावरिया प्रदेश प्रभारी,कांग्रेस -