
रेप केस में फंसे मिर्ची बाबा अब हैं कैदी नंबर 1949, थोड़ी थोड़ी देर में रोने लगता है, कैदियों के साथ ऐसे कट रही रातें
भोपाल. बलात्कार के आरोप में फंसे राकेश दुबे उर्फ स्वामी वैराज्ञानंद सरस्वती उर्फ मिर्ची बाबा को 22 अगस्त तक की ज्यूडीशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया गया है। लेकिन, जेल से मिली सूचना के अनुसार, अपने भड़काऊ और बैबाक बोलचाल के लिए पहचाने जाने वाले मिर्ची बाबा जेल में प्रवेश करने से लेकर अबतक थोड़ी तोड़ी देर में रोने लगता है।
सोने के लिए बाबा ने जेल प्रशासन से दो चादर और तीन कंबल की मांग की। रात को जमीन पर आम कैदियों की बैरक में सोते हुए बाबा रातभर करवटें बदलते रहा, लेकिन उसे नींद नहीं आई। सुबह आम कैदियों के साथ चाय और रोटी का नाश्ता किया। पुलिस बुधवार को बाबा के मिनाल रेसीडेंसी वाले घर पर पहुंची। बाबा के जेल जाने के बाद उनके नौकर और बाकी चेले फरार हो गए हैं। पुलिस ने यहां पड़ोसियों से पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां सामने आईं। बाबा की हरकतों से इलाके के लोग भी परेशान थे। उसके रसूख के आगे किसी की नहीं चलती थी। बाबा और उनके स्टाफ के अजीब व्यवहार की वजह से घर पर महिला कर्मचारी भी ज्यादा दिन तक काम नहीं करती थीं।
भारी था बाबा का रसूख
आसपास के लोगों ने बताया कि, बाबा के घर की पहली मंजिल के कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। जबकि, पूरे घर और घर के बाहरी हिस्से के हर कोने में कैमरे लगे हुए थे। बीते कई महीनों से बाबा के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। घर में दिन भर होने वाली हलचल की वजह से जब लोग ज्यादा परेशान हो गए तो उन्होंने इसका विरोध भी किया, लेकिन बाबा के रसूख के आगे उनकी एक नहीं चल पाई।
पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो
Published on:
11 Aug 2022 02:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
