मंत्री भी रहे साथ
लापता विधायक बिसाहूलाल सिंह के साथ सीएम की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सीएम और बिसाहूलाल के अलावे सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री और कई नेता नजर आ रहे हैं। वित्त मंत्री तरुण भनोत और खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल भी दिख रहे हैं। इसके अलावे पार्टी के कई विधायक भी हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन नेताओं के चेहरे पर जो खुशी यह बयां कर रही है कि अब सब ठीक हो रहा है।