स्पेशल ट्रेन बुक
कार्यकर्ताओं को लाने-ले-जाने के लिए 9 स्पेशल ट्रेन बुक की गई हैं। कार्यकर्ताओं को लाने के लिए करीब 1 करोड़ से ज्यादा खर्च कर 9 स्पेशल ट्रेन बुक की गईं हैं। ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, कटनी, सिंगरौली, बालाघाट, नीमच, छतरपुर, बुरहानपुर से चलेंगी इसके अलावा 12 हजार बसें और करीब 9 हजार निजी गाड़ियों से भी कार्यकर्ता आएंगे। सम्मेलन स्थल सहित पूरे शहर में सुरक्षा के बड़े इंतज़ाम किए गए हैं। 25 IPS अधिकारी और 5000 से ज़्यादा जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।