8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनचलों ने की लड़कियों से छेड़छाड़, लड़कियों ने ऐसे दिया करारा जवाब

मनचलों ने की लड़कियों से छेड़छाड़, लड़कियों ने ऐसे दिया करारा जवाब

2 min read
Google source verification
molestation

मनचलों ने की लड़कियों से छेड़छाड़, लड़कियों ने ऐसे दिया करारा जवाब

भोपाल@मुद्दिसिर खान की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लाख कोशिशों के बावजूद छेड़छाड़ की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एमपी पुलिस द्वारा की जा रही लाख कोशिशों के बावजूद, बेटियों की सुरक्षा खतरे में ही नजर आ रही हैं। सोमवार को ऐसी एक घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार हमीदिया रोड पर राह चलती दो लड़कियों के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। लड़कियों के साथ हो रही ऐसी हरकत को देखते हुए आस पास के लोगों ने दोनों मनचलों की चप्पलों से पिटाई की। साथ ही उन दोनों लड़कियों ने भी, मनचलों को अपनी चप्पल से पीटा। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने डॉयल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी और दोनों मनचलों को पुलिस को हवाले कर दिया।

पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का भी सामने आया था। यहां देर रात दो लड़कों ने, लड़कियों की गाड़ी रोककर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र में जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ गाड़ी पर सवार कैफे से लौट रहीं थी। कैफे से लौटते समय दो लड़कों ने उनका पीछा किया और शाहपुरा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी रोकी। वारदात के दौरान मौका पाकर पीड़िता की बड़ी बहन ने पहले पुलिस को फिर अपने पति को फोन कर घटना की जानकार दी। मौके पर पहुंची ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना के समय नशे में थे। वे दोनों ईदगाह हिल्स के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम सिद्धारत और प्रवीण हैं।

इसके पहले एक न्यूज एंकर के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। घटना होशंगाबाद रोड़ की थी, जहां इन असामाजिक तत्वों ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। वहीं बीच रास्ता होने के चलते कई लोग इस रास्ते से इस दौरान चले गए, लेकिन किसी ने भी युवती की मदद तक नहीं की। बताया जाता है कि ये आवारा युवक काफी देर से युवती का पीछा कर रहे थे। बीच रास्ते पर हो रही इस छेड़छाड़ की घटना के दौरान इस रास्ते से गुजर रहे विभिन्न लोगों में से किसी ने भी युवती की मदद नहीं की। जिसके चलते छेड़छाड़ करने वाला लगातार हावी होता गया।