25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / भोपाल से महज 2 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत झरना

भोपाल से महज 2 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत झरना

वीकेंड पर शहर के यूथ कर रहे शहर के आसपास की लोकेशन को एक्सप्लोर, वॉटर फॉल, ट्रेंकिंग, बाइक राइड कर अपने अंदाज में कर रहे सेलिब्रेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Jul 2023, 3:01 PM IST

abhishek2.png

बाइक राइड कर अपने अंदाज में कर रहे सेलिब्रेट

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल के आसपास कई मानसून डेस्टिनेशन हैं। यहां अनेक वॉटर फॉल हैं और कई ऐसी जगहें हैं जहां ट्रेंकिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। यही कारण है कि यूथ अब वीकेंड पर नाइट पार्टी और क्लब तक ही सीमित नहीं रहा है। अब उसे एडवेंचर ज्यादा पसंद आ रहा है और वे हफ्ते भर की थकान को मिटाने के लिए राजधानी के पास के ग्रीनरी और हिस्टोरिकल प्लेसेस की तरफ रुख कर रहे हैं।

ट्रेकिंग और पानी का लिया मजा
फाउंडर ऑफ डेविल्स एडवेंचर अभिषेक शर्मा ने बताया, बरसात का मौसम हो और वाटर फॉल के मजे ना लें तो क्या किया। यही कारण है कि उन्होंने अमरगढ़ वाटर फॉल जाने का प्लान बनाया। सुबह अमरगढ़ के लिए निकले। दो घंटे का समय लगा। ग्रुप में 22 लोग शामिल थे। वहां स्नेक्स लेकर लगभग 3 घंटे की ट्रेकिंग के लिए निकल पड़े। ज्यादातर लोगों की पहली ट्रिप थी, तो सभी के चेहरे पर वाटर फॉल में लुत्फ की खुशी अलग ही नजर आ रही थी।

प्रकृति की गोद में बिताया दिन
नादान परिंदे ट्रेक्स के फाउंडर छत्रपाल प्रजापति ने बताया, मानसून नरसिंहगढ़ केव ट्रेक में 30 लोगों ने भाग लिया। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी अधिकारी, स्टूडेंट्स, सीए शामिल थे। इसमें केव ट्रेक, गेम, रॉक शेल्टर देखना, जंगल ट्रेक आदि एक्टिविटी शामिल थी, क्योंकि मानसून आने के बाद शहर के आसपास हरियाली की चादर बिछ जाती है। लोग हफ्ते भर के वर्क लोड के बाद प्रकृति की गोद में अपना समय बिताना चाहते हैं, इसलिए लोगों की डिमांड पर हमने यह ट्रिप प्लान की और संडे की सुबह निकल पड़े।

50 बाइक राइडर ने की नाइट जंगल राइड
फाउंडर ऑफ इंसेन एनफील्डर्स क्लेन प्रशांत पाटिल ने बताया, राइड के दीवानों ने इस शनिवार नाइट कैंपिंग का प्लान किया। इसे 50 बाइक राइडर ने मिलकर शाम 3 बजे से शुरू किया और संडे की शाम वापस आए। इस दौरान ग्रुप ने पहले देलावाडी की राइड स्टार्ट की। इसमें कभी पत्थरों से होकर गुजरना पड़ा तो कभी घने जंगल का सामना करना पड़ा। इसके बार मधुवन रिसोर्ट में नाइट कैंपिंग की।