
monsoon enters in mp
भोपाल। गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को यह खबर जरूर ठंडक देगी, क्योंकि 13 जून के आसपास मानसून मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक पहुंच जाएगा। यानी एक दो दिन पहले ही वह प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।
मध्यप्रदेश के मौसम केद्र ने यह अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 मई तक इसके अडमान निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 30 मई तक यह केरल में प्रवेश कर जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 4 सप्ताह के भीतर इस पूर्वानुमान में बताया गया है कि दूसरे हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय रह सकता है। 15 मई के पास यह अंडमान निकोबार पहुंच सकता है।
यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे लगे केरल क्षेत्र में यह सक्रिय रह सकता है। इस बार अंडमान रीजन और सदर्न केरल एरिए में मानसून जल्द आने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अरब सागर में ऐसा सिस्टम बन रहा है, जिससे हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होने के संकेत मिल रहे हैं।
कब-कब भोपाल पहुंचा मानसून
2017 में 26 जून
2016 को 21 जून
2015 को 22 जून
2014 को 7 जुलाई
2013 को 11 जून
2012 को 30 जून
गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान
इधर मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवरों के कारण लोग बेहाल हैं। कई स्थानों पर तापमान 43 डिग्री से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। भोपाल में एक दिन पहले 43 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में यही तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। जबकि रविवार को 41.8 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाए चल रही हैं। वहीं भोपाल में 20 किमी की रफ्तार से गर्म हवाए चल रही हैं।
यहां सबसे ज्यादा तापमान
मध्यप्रदेश में आमतौर पर खरगौन, खजुराहो, नौगांव, श्योपुर, दतिया में तापमान ज्यादा रहता है। इस बार भी यह इलाके काफी तप रहे हैं। खरगौन और दतिया दोनों ही जिलों में 45 डिग्री पर तापमान बना हुआ है।
यहां होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार शाम से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के श्योपुरकला, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है।
यहां चलेगी धूलभरी आंधी
मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर दतिया एवं टीकमगढ़ जिले में कहीं कहीं धूल भरी आंधी चल सकती है। इन्हीं इलाकों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
कई जगहों पर चलेंगी धूलभरी आंधियां
-मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर धूलभरी आंधियां चली। ज्यादातर 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं।
-मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री के बीच तापमान बना रहेगा। सोमवार रात को भी रविवार रात जैसे हालात रहने वाले हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
यह रहेगा सबसे बड़ा दिन
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक के मुताबिक 14 जून को दिन सबसे बड़ा 13 घंटे 46 मिनट का रहने वाला है।
आंधी में दो लोगों की मौत, 10 घायल
इधर, मुरैना और भिंड से खबर है कि क्षेत्र में रिववार को आई अचानक भीषण आंधी और बारिश से मुरैना और भिंड जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान मुरैना की पोरसा तहसील में ओले गिरे। इस बीच तीन मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
Published on:
7 May 2018, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.