28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेहत के लिए कौनसा दूध है ज्यादा फायदेमंद- गर्म या ठंडा, तेजी से घटाता है बढ़ता वजन

अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो आपके मन में ये ख्याल जरूर आता होगा कि, आखिर सेहत के लिए ठंडा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है या गर्म दूध?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Jan 2020, 6:29 PM IST

health news

सेहत के लिए कौनसा दूध है ज्यादा फायदेमंद गर्म या ठंडा, तेजी से घटाता है बढ़ता वजन

भोपाल/ अकसर लोगों के दिमाग में ये दुविधा रहती है कि, दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा। क्योंकि, इसे लेकर लोगों की अलग अलग मान्यताएं रहती हैं। वहीं, कुछ लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं, तो कुछ ठंडा दूध पीना पसंद करते हैं। इन सब से परे ये तो सिद्ध है कि, दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद पौष्टिक पेय पदार्थ है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटमिन बी 12 जैसे पोषक तत्वों पाए जाते हैं। रोजाना सिर्फ एक गिलास दूध दिनभर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ती करता है।

पढ़ें ये खास खबर- आपके BP को कंट्रोल करती हैं ये चीजें, कई बीमारियों से भी मिलता है छुटकारा


...तो मन में जरूर आता होगा ये ख्याल

अकसर लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल मारकर ही सही हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध के नियमित सेवन से मासपेशियों के साथ साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो आपके मन में ये ख्याल जरूर आता होगा कि, आखिर सेहत के लिए ठंडा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है या गर्म दूध? आपको बता दें कि, दूध ठंडा हो या गर्म अलग अलग कारणों से इसके अलग अलग फायदे होते हैं। यानी ये बात बात भी बहुत महत्व रखती है कि, किस लाभ के लिए ठंडा दूध पीना है और किसके लिए गर्म। अगर इसमें गलती हो जाए, तो इसके विपरीत परिणाम यानी नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे, ठंडा दूध एसिडिटी, मोटापा जैसी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। जबकि, सर्दी-जुकाम होने पर ठंडा दूध पीना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे...।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों के सुपरफूड हैं ये 3 चीजें, डाइट में शामिल करें, होंगे बेशुमार फायदे

कहीं फायदेमंद है गर्म दूध तो कहीं ठंडा

-जल्दी पाचन के लिए पिए गर्म दूध

ठंडे दूध की तुलना में गर्म दूध का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आसानी से पच जाता है। अगर आपको लैक्‍टोज नहीं पचता तो आप ठंडा दूध पीने से बचें, क्‍योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। गर्म दूध में लैक्‍टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्‍त और बदहजमी की समस्या नहीं होती। अगर ठंडा दूध पीने से पेट खराब होता हो, तो गर्म दूध पिएं। जब दूध को गरम किया जाता है तो, उसमें मौजूद लैक्‍टोज नष्ट हो जाते हैं, जिसे पीने के बाद डायरिया या पेट फूलने की समस्या नहीं होती।


-अच्छी नींद चाहिए तो पिएं गर्म दूध

हल्‍का गरम यानी कुनकुना दूध पीने से गहरी नींद आती है। रात को सोने से पहले हल्‍का गरम दूध पीने से अच्‍छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। दूध में मौजूद एसिड नींद उत्‍प्रेरण रसायनों, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का उत्‍पादन करता है, जिससे आपका दिमाग शांत होता है और गहरी नींद आती है।

पढ़ें ये खास खबर- जानलेवा है ये बीमारी, काम करते करते पीड़ित को आ जाता है 'स्लीप अटैक'


-एसिडिटी मिटाए ठंडा दूध

ठंडा दूध पेट में एसिडिटी के कारण होने वाली जलन से राहत पहुंचाने में फायदेमंद हो सकता है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा घट जाती है, जिससे एसिडिटी कम होती है।


-शरीर में पानी की कमी दूर करता है ठंडा दूध

ठंडा दूध आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। फ्लू या सर्दी होने पर ठंडा दूध पीने से बचें। रात में ठंडा दूध पीने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है।इससे नींद भी खराब होती है।