17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board result Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां देखें 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

mpbse result 10th 12th 2023- मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट...। देखें लाइव अपडेट

5 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 25, 2023

board.png

mpbse result 10th 12th 2023. पिछले एक माह से चला आ रहा रिजल्ट का इंतजार गुरुवार को 12.30 बजे खत्म हो गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोनों रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए। परमार ने कंप्यूटर का बटन दबाकर दोनों रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए। साथ ही टापर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। इधर, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रेश होने से रिजल्ट जानने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट हो गया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को ठीक 12.30 बजे दोनों रिजल्ट जारी कर दिए। इस परीक्षा में दोनों ही परीक्षाओं के करीब 19 लाख बच्चों ने पंजीयन कराया था। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर 19 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था।

जिन्हें मिला जनरल प्रमोशन, उनका रिजल्ट गिरा

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं। परमार ने कहा कि इस साल 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। कोरोना की वजह से जिन स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन मिला था, इस कारण इस बार 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।

साइट क्रेश, रिजल्ट जानने में परेशानी

इधर, ठीक 12.30 बजे रिजल्ट जारी करते ही एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रेश हो गई। इस पर अचानक लोड बढ़ गया। इस कारण छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट जानने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Live Updates

2.45 pm

कटनी में भी 10वीं और 12वीं के बच्चों ने किया कमाल

कक्षा बारहवीं जिले की प्रवीण सूची में 7 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। कोमल असरानी पिता कमलेश असरानी शिकागो पब्लिक स्कूल 93.40 प्रतिशत अंक, अदिति पिता देवकरण सिंह राठौर ने भी 93.40 प्रतिशत अंक सरस्वती स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह भूमि जादवानी पिता सुनील जाधवानी तिलक राष्ट्रीय स्कूल 93 प्रतिशत अंक, शौर्या अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल सरस्वती स्कूल नई बस्ती 93 प्रतिशत अंक, आशीष पटेल पिता महेंद्र किड्स केयर स्कूल ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सानू रघुवंशी पिता धर्मेंद्र रघुवंशी एसीसी कैमोर 92.7 प्रतिशत अंक व आयुष तिवारी पिता अशोक 92.60 प्रतिशत अंक एक्सीलेंस स्कूल माधव नगर ने प्राप्त किया है।

कक्षा 10वीं में 59 फ़ीसदी बच्चे हुए पास

कटनी से खबर है कि कक्षा दसवीं में 59.32 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी है। 61.75 प्रतिशत बेटियों पास हुई है तो वही बच्चों की का परिणाम 56.6 प्रतिशत रहा है। कक्षा दसवीं में 14632 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, 67 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। 14570 ने इम्तिहान दिया, जिसमें से 5268 प्रथम, 3320 द्वितीय और 55 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 1542 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 4385 बच्चे फेल हो गए हैं। कुल 8643 बच्चे पास हुए हैं।

2.30 pm

होस्टल में रहकर की पढ़ाई

नीमच। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद की कक्षा 12वीं की छात्रा मनस्वी जैन ने प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय मैरिट में 9वां स्थान मिला है। मनस्वी को 500 में से 471 अंक मिले हैं। जावद के सरकारी स्कूल के होस्टल में रहकर मनस्वी ने पढ़ाई की। मनस्वी में होस्टल, स्कूल और अपने परिवार को श्रेय दिया है।

1.30 pm

IAS बनना चाहती है छिंदवाड़ा की मौली नेमा

12वीं की परीक्षा में कला संकाय विषय से कुमारी मौली नेमा ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। अनिल नेमा माता और ममता नेमा की बेटी छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। खास बात यह है कि मौली को सभी विषयों में विशेष योग्यता मिली है। मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। भविष्य में सिविल सेवा की परीक्षा प्राप्त करके शासकीय उच्च पद पर पहुंचने का इरादा रखती है।

12.50 pm

12वीं के रिजल्ट पर एक नजर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के आंकड़ों के मुताबिक पूरे मध्यप्रदेश में 729426 स्टूडेंट्स ने 12वीं में रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 375437 छात्र और 353989 छात्राएं थीं।

इनमें से 726039 लोगों का रिजल्ट जारी हुआ है। जबकि 397 का रिजल्ट रोका गया है। वहीं 608 लोगों का कैंसिल हुआ है।

पूरे मध्यप्रदेश में 279257 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, इनमें से 127370 छात्र और 151887 छात्राएं शामिल हैं। यहां छात्राओं ने बाजी मार ली है।

वहीं पूरे प्रदेश में द्वितीय श्रेणी में 121507 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 66347 छात्र हैं वहीं 55160 छात्राएं हैं। दिव्तीय श्रेणी में छात्रों की संख्या ज्यादा है।

वहीं थर्ड डिवीजन की बात करें तो पूरे प्रदेश में 602 स्टूडेंट पास हुए हैं इनमें से 446 छात्र और 156 छात्राएं शामिल हैं।

12.40 pm

नीमच जिला 12वीं में 2 और 10वीं में 6 टॉप पर

नीमच से खबर है कि इस बार का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। शिक्षा विभाग के प्रलय उपाध्याय ने बताया कि नीमच जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश की टॉप सूची में शामिल हुआ है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम प्रदेश में 73.13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 73.03 प्रतिशत के साथ 6ठे स्थान पर रहा है। उज्जैन संभाग में नीमच जिले का परीक्षा परिणाम 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान पर रहा है।

12.45 pm

देवास जिले के कन्नौद बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कंचन पिता दिनेश ललित कला एवं गृह विज्ञान संख्या में प्रदेश में पहले नंबर पर। वहीं खातेगांव के समीप संदलपुर के निजी स्कूल की जया गुर्जर वाणिज्य संकाय में प्रदेश में आठवें नंबर पर हैं। उत्कृष्ट विद्यालय देवास के कक्षा दसवीं के छात्र चेतन झाड़े को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।

12.40 pm

12वीं में कला संकाय की छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने प्रदेश में टॉप किया है। भोपाल की सोनाक्षी परमार और समीका वर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं नरसिहंपुर की आर्या झिरा तीसरे स्थान पर हैं।

यहां देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के लिए mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर जाएं। इसकी लिंक पत्रिका.काम की वेबसाइट पर भी दी जा रही है। यहां से भी स्टूडेंट्स सीधे रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

यहां करें क्लिक
https://mpbse.nic.in/
http://mpresult.nic.in/

यहां देखें 10वीं बोर्ड 2023 का रिजल्ट
(MP Board 10th Result 2023)

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एमपी बोर्ड 10वीं (mp board 10th result 2023 declared) की लिंक पर क्लिक करें। इन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बाक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालकर इंटर कर देंगे। इसके बाद आपके सभी सब्जेक्ट के नंबर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएंगे। ऐसे ही रिजल्ट को अपने मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद इसे आप प्रिंट कर लीजिए या स्क्रीन शॉट लेकर रख लीजिए।

संबंधित खबरें

यहां देखें 12वीं बोर्ड 2023 का रिजल्ट
MP Board 12th Result 2023

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एमपी बोर्ड 12वीं (mp board 12th result 2023 declared) की लिंक पर क्लिक करें। इन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बाक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालकर इंटर कर देंगे। इसके बाद आपके सभी सब्जेक्ट के नंबर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएंगे। ऐसे ही रिजल्ट को अपने मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद इसे आप प्रिंट कर लीजिए या स्क्रीन शॉट लेकर रख लीजिए।