Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : एमपी में ठंड की शुरूआत, पचमढ़ी में 11.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

MP Cold Weather Update : प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम होगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी और तापमान में तेजी से गिरेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Faiz Mubarak

Nov 08, 2024

MP Cold Weather Update

MP Cold Weather Update :मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश की फिजा में ठंड घोलना शुरु कर दी है। राज्य के 6 शहरों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के बड़े क्षेत्र में तापमान तेजी से गिरना शुरु होगा।

प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम की तरफ हो जाएगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 नवंबर से सुबह-शाम धुंध बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- पकड़े जाने के बाद चोर बोला- भगवान शिकायत नहीं करते, इसलिए मंदिरों में चोरी करता हूं

हिल स्टेशन पचमढ़ी और अमरकंटक सबसे ठंडे

बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन के नाम से मशहूर पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अमरकंटक में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साथ ही, भोपाल में दिन का पारा 31.6 डिग्री, इंदौर में 32.6 डिग्री, ग्वालियर में 31.6 डिग्री, उज्जैन में 33 और जबलपुर में 31 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी एक हफ्ते तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुलाबी मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।