सपा विधायक ने भी किया सचेत
सपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा- आप पता लगा लें, सारे विधायकों में मेरी सबसे कम सिफारिशें होंगी। कार्यकर्ता आते हैं तो सिफारिश करनी पड़ती है। मेरा गृहमंत्री पर लिफाफे का आरोप नहीं है। मैं बस यह कह रहा हूं कि मंत्री चक्कर लगवाने की जगह ये साफ बता दें कि काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कमलनाथ सरकार के मंत्रियों पर हमला करते हुए कहा मंत्रियों के पास हमारे काम नहीं हो रहे हैं।