राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 502 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52980 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 635 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 47694 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4651 एक्टिव केसेज हैं।