scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 4882 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 27 हजार के पार, 24 घंटे में 23 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 4882 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 27 हजार के पार, 24 घंटे में 23 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 4324 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 327220 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4136 पहुंची है।

भोपालApr 10, 2021 / 07:34 am

Hitendra Sharma

corona virus latest update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 327220 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4136 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 887 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76680 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 989 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 68770 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 6921 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 686 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56598 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 644 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 50943 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 5011 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21175 हो गई है। शहर में अब तक 278 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 18882 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2015 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 19007 हो चुकी है। जबकि, 242 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17245 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1520 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7134 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6389 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 621 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6949 हो गई है। इनमें से 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5691 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1142 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6572 हो गई है। जिले में अब तक 156 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6004 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 412 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6553 हो चुकी है। इनमें से 107 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5692 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 854 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5339 हो गई है। इनमें से 87 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4645 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 607 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4923 हो गई है। इनमें से 64 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4564 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 295 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4817 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4393 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 387 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4469 हो चुकी है। यहां 73 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3972 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 424 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80iig5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो