script

MP Corona Update: 24 घंटे में 12421 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 37 हजार के पार, 24 घंटे में 86 की मौत

locationभोपालPublished: May 07, 2021 07:10:48 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12421 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 637406 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6160 पहुंची है।

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12421 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 637406 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6160 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1792 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121694 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1184 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 108493 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12017 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1584 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99639 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 776 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 88034 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 10829 एक्टिव केसेज हैं।

must see: रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर पहुंचा विमान एयरपोर्ट पर क्रैश

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 44759 हो चुकी है। जबकि, 407 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 35586 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8766 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 40887 हो गई है। शहर में अब तक 461 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 35481 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4945 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14500 हो गई है। इनमें से 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 11445 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2900 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12808 हो गई है। जिले में अब तक 178 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 10573 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2057 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12878 हो चुकी है। इनमें से 215 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 10641 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2022 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12441 हो गई है। इनमें 59 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 10050 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2332 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 11788 हो गई है। इनमें से 177 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10556 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1055 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10524 हो गई है। इनमें से 139 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 8347 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2038 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10074 हो चुकी है। यहां 141मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8856 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1077 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10224 हो गई है। इनमें से 112 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 8629 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1483 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x814ha9

ट्रेंडिंग वीडियो