scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 3375 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 64 हजार के पार, 24 घंटे में 75 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 3375 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 64 हजार के पार, 24 घंटे में 75 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 3375 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 764338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7558 पहुंची है।

भोपालMay 24, 2021 / 07:13 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 3375 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 764338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7558 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 829 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 145301 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1307 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 134310 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 9684 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 577 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 117707 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 909 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 107714 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 9084 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52275 हो चुकी है। जबकि, 528 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 47103 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 4644 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 48977 हो गई है। शहर में अब तक 548 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 46189 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2240 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18424 हो गई है। इनमें से 167 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 16236 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2021 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17267 हो गई है। जिले में अब तक 291 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 14730 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2246 एक्टिव केस हैं।

5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16038 हो चुकी है। इनमें से 92 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 14284 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1662 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15864 हो गई है। इनमें 237 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 14160 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1467 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13549 हो गई है। इनमें से 215 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 12633 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 701 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12407 हो गई है। इनमें से 166 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11077 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1164 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12202 हो चुकी है। यहां 123 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11060 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1019 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12132 हो गई है। इनमें से 100 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11038 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 997 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81giie
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो