10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाश को पकडऩे गई डायल-100 पर बदमाशों ने किया फायरिंग

बदमाश को पकडऩे गई डायल-100 पर बदमाशों ने किया फायर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 26 Apr 2018, 12:10 PM IST

news

भोपाल. तलैया थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद इलाके में बीते बुधवार की देर रात दो शातिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, मामले में दो आरोपी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हाथी खाना मेमोरियल स्कूल के पास बदमाश पप्पू चटका फारुख स्टेशन ने तंजील फरान आमिर बर्फ पर गोलियां चलायी, जिसके बात तलैया थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाश पप्पू चटका पर राजधानी के कई थानों में 2 दर्जन से ज्यादा अपराध कायम है। 2017 में बदमाश पप्पू चटका ने जहांगीराबाद थाने के सिपाही जग्गा पर किया हमला किया था। घायल फरियादी फरान का चिरायु हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

बदमाश ने फोड़ा एफआरवी का कांच

बीते बुधवार की देररात जहांगीराबाद इलाके में बदमाश को पकडऩे गई डायल-100 वाहन का बदमाश ने कांच फोड़ दिया। पुलिस ने झूमाझटकी के दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई और दूसरे के सीने पर चोट आई है। सिपाही ने तुरंत ही अतिरिक्त बुलाकर बदमाश को काबू में किया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे सूचना मिली कि भीम नगर में रहने वाला विजेन्द्र उर्फ कचरा शराब के नशे में मोहल्ले में गदर मचा रहा है।

आरोपी को काबूकर थाने लेकर आया
सूचना के बाद डायल-100 की एफआरवी में तैनात हवलदार काशीराम अपने साथ को लेकर भीम नगर के पास पहुंचे। शराब के नशे में धुत विजेंद्र आने-जाने वाले लोगों को परेशान करता मिला। पुलिस टीम ने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी झूमाझटकी करने लगा। गाड़ी में बैठाया तो उसने पीछे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी वीके सिंह के साथ झूमाझटकी करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। वीके सिंह के सीने में चोट लगी है। अतिरिक्त बल ने किसी तरह आरोपी को काबूकर थाने लेकर आया।

नशा उतरते ही मांगने लगा माफी
पुलिस का कहना कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामले हैं। पुलिस जब उसे थाने लेकर पहुंची तो वह काफी नशे में था। थोड़ी देर बाद जब नशा उतरा तो वह रोने लगा। पुलिसकर्मियों से वह मांफी मागता रहा। बताया गया कि कचरा अक्सर इलाके में नशा कर गदर करता है। इलाके के लोग उससे इतने डरते हैं कि पुलिस से उसकी शिकायत तक नहीं करते।