कांग्रेस की कई सीटों पर विवाद
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस अब तक तीसरी सूची जारी कर चुकी है। इसके अलावा 55 सीटों पर और फैसला होना है। यह ऐसी सीटें हैं जहां कई दावेदार हैं। इनमें कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, साजिद अली सड़क पर उतर आए हैं। दोनों ही मध्य क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए आरिफ मसूद का विरोध कर रहे हैं। आज साजिद अली समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही आरिफ मसूद समर्थक भी पहुंच गए, उन्होंने आरिफ मसूद जिंदाबाद के नारे लगाए।