भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर दोनों बेटे अमन, आकाश, भाई मदन, बहनों सुधा, मेघा, पूजा, जूही, सोनल के साथ प्रचार में जुटी हैं। वे रोजाना सुबह 5.30 बजे से दिनचर्या शुरू करती हैं। शनिवार को पूजन के बाद नाश्ता फिर ससुर बाबूलाल गौर से दिनभर की रणनीति साझा की। 9.15 बजे वे आनंद चौराहे पहुंची, जहां केवल मिश्रा मिले। सुबह 10 बजे वार्ड 62 की गाजियापुरा कॉलोनी में सरिता गौतम से पहला संवाद हुआ। आगे बाल विहार, बिजली कॉलोनी, सिद्धार्थ कॉलोनी में रहवासियों ने बुनियादी सुविधाओं के लिए कहा।