28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2018 Live: मध्यप्रदेश में 74.61 फीसदी से अधिक मतदान, पिछले रिकार्ड टूटे

MP Election 2018 Live: मध्यप्रदेश में 74.61 फीसदी से अधिक मतदान, पिछले रिकार्ड टूटे

7 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 28, 2018

ELECTION

MP Election 2018 Live: 8 बजते ही नई सरकार बनाने उमड़ी जनता, युवा वोटर्स ने दिखाया उत्साह


भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को लोकतंत्र के पर्व का दिन है। इस दिन विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान किया जा रहा है। इस बार करीब डेढ़ लाख नए मतदाता भी पहली बार वोट डाल रहे हैं। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की खबर है, वहीं भिंड में ईवीएम में तोड़फोड़ की खबर है। शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया है। शाम 6 बजे तक 74.61 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबरें हैं। शाम 7 बजे तक यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के मतदान में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार चुनाव आयोग की अच्छी तैयारियों के चलते अच्छा-खासा उत्साह देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग से पहले ही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंच गए थे।

Live Update

6.22 pm
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव की प्रेस कांफ्रेंस
-मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान पूरा हुआ।
-881 कंट्रोल यूनिट बदले गए।
-2126 वीवीपैड को मोक पोल के दौरान बदलना पड़ा।
-386 शिकायतें प्राप्त हुई। सभी का निराकरण कर दिया। अब
कोई लंबित नहीं है।
-883 वैलेट यूनिट बदले गए।
-महज एक फीसदी मशीनों को बदला गया।
-74.61 मध्यप्रदेश में शाम 6 बजे तक की स्थिति। यह रात में
और भी बढ़ जाएगी।
-यह प्रतिशत पिछले चुनाव 2013 से अधिक है।
-कांताराव ने बताया कि सिंधिया के ट्वीट पर जवाब दे दिया है।
-2899 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 11 दिसंबर को होगा।
-किसी भी पोलिंग बूथ पर कब्जा नहीं हुआ।
-भोपाल में 170 मशीन बदली गईं।
-इंदौर, धार और गुना में तीन अधिकारियों की मौत।
-शुजालपुर के मतदान अधिकारी को निलंबित किया।
-किसी भी बूथ पर रिपोल नहीं हुआ।

6.05 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव की प्रेस कांफ्रेंस शुरू।

5.55 pm

कई स्थानों से आ रहे मतदान के आंकड़ों के बाद शाम 5.45 तक 69.09 फीसदी मतदान हुआ है। देर शाम तक यह आकड़ा और भी बढ़ सकता है।

5.00 pm

मध्यप्रदेश में ठीक पांच बजे मतदान खत्म हुआ। अब जो मतदान केंद्र में कतार में लगे हैं, वे ही वोट डाल पाएंगे। नए लोगों को प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

-मध्यप्रदेश में अब तक 65.41 प्रतिशत से अधिक मतदान। शाम 7 बजे तक प्रतिशत और भी बढ़ने की उम्मीद।

4.30 pm

मतदान केंद्रों पर अब भी लगी है मतदाताओं की भीड़।

4.00 pm

उधर, चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने वोट डालने के बाद सरकार पर आरोप लगाया कि वो लोकतंत्र के चीरहरण की साजिश कर रही है सरकार। वहीं सीधी में अब तक 55 फीसदी मतदान हो चुका है।

3.30 pm

प्रदेश में अब तक 1545 वीवीपैड, 386 सीयू और 565 वूयी खराब होने की शिकायत आयोग के पास आई है। सबसे अधिक सतना जिले में ईवीएम खराब होने की खबर है। मशीनें खराब होने से सतना में करीब डेढ़ से दो घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ।

3.15 pm
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी. कांताराव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 3 बजे तक मध्यप्रदेश में 50 फीसदी मतदान हो चुका है।

-अभी तक 2 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों ने किया मतदान।
-बालाघाट की तीन सीटों पर मतदान खत्म।
-227 सीटों पर अब भी मतदान जारी।
-383 कंट्रोल यूनिट बदली गईं।
-कई जिलों में 60 प्रतिशत से ऊपर मतदान।
-सतना में सबसे अधिक मशीनें बदली गईं।

3.00pm
भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र से चार संदिग्ध युवक हिरासत में। यह युवक वार्ड-20 के बूथ 32, 33, 34 पर मौजूद थे। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक हैकर और गैजेट बरामद हुए हैं। पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस साथ ले गई है।

02.05 pm
गुना जिले में दोपहर 2:00 बजे तक 32 फीसदी मतदान। गुना शहर विधानसभा में 31 प्रतिशत, चांचौड़ा विधानसभा में 34 परसेंट राघौगढ़ विधानसभा में 32 परसेंट और बमोरी विधानसभा में 31 परसेंट लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया

02.00 pm

मध्यप्रदेश में दोपहर 2 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान। दो बजे तक एक करोड़ 76 लाख लोगों ने किया मतदान।

1.50 pm
मध्यप्रदेश के भोपाल और बालाघाट में सुबह से हेलिकाप्टर से नजर रखी जा रही है। बालाघाट का कुछ इलाका नक्सल प्रभावित है। खासकर लांजी, परसवाड़ा और बैहर मे नजर रखी जा रही है। आईजी केपी व्यंकटेशराव, डीआईजी इरशाद वली और नक्सल एडीएसपी संदेश जैन भी नजर बनाए हुए हैं।

1.45 pm
खुरई के मतदान केंद्र-58 में मतदाताओं को पुलिस ने पीटा। एक मतदाता की जमकर की पिटाई के बाद आधा घंटे तक प्रभावित रहा मतदान।

1.40 pm
शाजापुर के मतदान केंद्र क्रमांक 173 तालाब की पाल पर पोलिंग एजेंट और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई बहस। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस मोबाइल पहुंची मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

01.30 PM

मध्यप्रदेश में 1 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान हुआ।

01.00 PM

विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हबीबगंज में सड़क ना बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। दोपहर 1:00 बजे तक नहीं डाला जा सका कोई भी वोट। ग्रामीण बैनर के साथ नारे लगा रहे हैं मतदान बहिष्कार के नारे।

12.45 PM

चुरहट: मतदान के दौरान अजय सिंह के वोट डालने के बाद। प्रशासन की चूक, नहीं लगाई स्याही। दुबारा लौटकर लगवाई स्याही

12.30 PM

Polling percentage Till 12 Noon
देपालपुर 35
इंदौर-1 34
इंदौर-2 38
इंदौर-3 27
इंदौर-4 33
इंदौ-5, 28
महू 25
राऊ 24
सांवेर 35

सतना जिले की 7 विधानसभा क्षेत्र की अभी तक की कुल वोटिंग %
चित्रकूट 27 %
रैगाव 41 %
सतना 24 %
नागौद 21 %
मैहर 19 %
अमरपाटन 18 %
रामपुर 26 %

शिवपुरी जिले का कुल 36.33
शिवपुरी। 36.20
कोलारस। 40.32
पोहरी। 31.48
पिछोर। 40.83
करैरा। 32. 62

11.45 AM

भिंड के लहार विधानसभा के रायपुरा पोलिंग क्रमांक 39, 40 पर ईवीएम मशीनें तोड़ दी गई।
-तहसीलदार की गाड़ी में भी असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दिया। इसके बाद मतदान रुक गया।

11.30 AM

संबंधित खबरें

-निर्वाचन 2018 की मध्यप्रदेश स्टेट आइकॉन टीवी स्टार दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया 11.30 बजे से 12 बजे के बीच भोज मुक्त विश्वविद्यालय कोलार रोड पर मतदान करने करने पहुंचेंगी।

11.15 AM
मध्यप्रदेश में 11 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान।
पूरे प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 9 लाख मत डाले जा चुके हैं।

11.10 AM
भोपाल मे 11 बजे तक 1 लाख 92 हजार 934 लोगों ने किया मतदान। करीब 19 प्रतिशत हुई वोटिंग। सबसे ज्यादा बैरसिया में 26 प्रतिशत हुई।


11.05 AM
बग्गी पर सवार होकर कैलाश विजयवर्गीय और उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला वोट डालने निकले।

11.00 AM
सतनाः पोलिंग क्रमांक 223 सुबह 9:00 बजे से मशीन खराब आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएंबिना मतदान किए घर लौटी

भिंड कार्यालय जनपद पंचायत बूथ क्रमांक 122 पर हुई फायरिंग में प्रत्याशियों के समर्थकों में झूमा-झटकी। पुलिस मौके पर।


10.30 AM
शुजालपुर में bjp के नेता की होटल में से evm और vvpet मशीने कलेक्टर ने बरामद की।

10.20 AM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी. कांताराव की प्रेस कांफ्रेंस

10.20 AM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी. कांताराव की प्रेस कांफ्रेंस
-मतदान के दौरान ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की मौत पर 10-10 लाख रुपए की घोषणा।
-प्रदेशभर में 70 ईवीएम खराब हुई।
-सुबह 9 बजे तक 6.3 फीसदी मतदान हुआ।
-मशीन खराब होने के कारण कई मशीनों को बदला जा रहा है।
-एक घंटे में सभी मशीनों को बदल दिया गया।
-नक्सल प्रभावित इलाकों में अब तक 10 फीसदी मतदान हुआ।

10.15 AM

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वोट डाला, इसके बाद मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

10.14 PM

सतनाः मैहर के मड़ई गांव में अब तक ग्रामीणों ने नहीं डाला एक भी वोट। सरकार से खफा किसानों ने किया बहिष्कार।

10.10 AM

सुबह दस बजे तक मध्यप्रदेश में मतदान का प्रतिशत

शाजापुर, रायसेन में 10 प्रतिशत मतदान

जबलपुर में 6 प्रतिशत वोटिंग। कटनी में 3 फीसदी मतदान। मंदसौर में 5 प्रतिशत खरगौन में 11 फीसदी। शिवपुरी में 5, भिंड में 4,सतना में 12 प्रतिशत।शहडोल में 3.91 प्रतिशत।

जबलपुर में 6 प्रतिशत वोटिंग। कटनी में 3 फीसदी मतदान। मंदसौर में 5 प्रतिशत खरगौन में 11 फीसदी। शिवपुरी में 5, भिंड में 4,सतना में 12 प्रतिशत।शहडोल में 3.91 प्रतिशत।
बैतुल 9%, मुलताई-10.01%,आमला 9.10%, घोड़ाडोंगरी 8%, भैसदेही 8.5%,मंदसौर 15.73%,मल्हारगढ़ 17.5%,सुवासरा 14.49%,गरोठ 18.74%, शिवपुरी 18.98% मतदान

10.05 AM

-बुधनीः ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की खबर।
-नसरुल्लागंज कांग्रेस नेता सुरेश सेठी पर हमला।
सतनाः मैहर भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमला। आनंद त्रिपाठी घायल। दो गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला।
हरदाः टिमरनी के कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह पर हमला। घायल

9.41 AM

पूरे मध्यप्रदेश में 9 बजे तक 3 प्रतिशत मतदान की खबर।

9.40 AM

छिंदवाड़ा से खबर है कि कुछ बूथों पर मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।

9.35 AM

भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में ईवीएम मशीन खराब होने से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। वे सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। उधर, भोपाल की उत्तर भोपाल विधानसभा के कई बूथों पर मशीन खराब होने की खबर हैं, कई लोग परेशान होते देखे गए।

9.25 AM

-गुना के बमौरी के परांठ गांव में पीठासीन अधिकारी सोहनलाल बाथम की मौत की खबर।
-रीवा से खबर है कि पीठासीन अधिकारी की कार से 70 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

9.15 AM

भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मशीन खराब होने की खबर है।

9.00 AM

ग्वालियर से खबर है कि भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया गया है। इससे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। अटेर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया को नजर बंद करने की खबर है।

8.45 AM

इंदौर से खबर है कि एक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को हार्ट अटैक आ गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे दीपिका बाल विनय मंदिर स्थित बूथ पर तैनात थे।

8.30 AM

बुदनी से चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान से पहले अपनी कुलदेवी की पूजा-अर्चना की फिर परिवार के साथ वोट डालने गए।

-गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कृष्णा गौर और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने वोट डाला।

-दक्षिण पश्चिम से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे उमा शंकर गुप्ता ने वोट डाला, उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला।

8.15 AM

भोपाल के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की खबर। भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दो जगह और नरेला विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर मशीन खराब होने से मतदाताओं को करना पड़ रहा है। इंतजार।

8.05 AM
इधर भोपाल के चार इमली क्षेत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी कांताराव मतदान क्रमांक 151/256 पर सुबह 8 बजे मतदान करने पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में आईएएस अफसर भी परिवार समेत नजर आए।

8.00 AM
पिछले साल की अपेक्षा इस बार मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू न होकर 8 बजे किया गया।
-ठीक 8 बजे मतदान शुरू।

7.50 AM
मतदान का समय 8 बजे रखा गया है, इससे पहले ही कई मतदाता समय से पहले ही मत डालने पहुंच गए थे। इसके इनमें मार्निंग वॉक पर जाने वालों की भी संख्या नजर आ रही थी।

7.30 AM

सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार शाम से ही मतदान केंद्र पर अतिरिक्त बल भी लगाया गया है। कई बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

एक नजर
-45,000 महिला कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
-1.80 लाख सुरक्षाकर्मी जिम्मा संभाल रहे हैं।
-160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे।
-3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।
-17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित हुए हैं।
-230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 2907 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
-प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,407 थर्ड जेंडर हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं, जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

MUST READ

इन किन्नरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें, दिलचस्प हुआ मुकाबला
mp election 2018: साले-साहब को हराने मैदान में उतरे जीजाजी, कहा- धोखेबाज है कांग्रेस

GOOD NEWS: साईं भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब भोपाल से 45 मिनट में पहुंच जाएंगे शिर्डी
Election Alert: वोट डालने से पहले जरूर देखें ये खबर

Story Loader