Q - भोजपुर के मतदाता आपको अपना प्रतिनिधि क्यों चुने?
जवाब - भोजपुर की जनता ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेन्द्र पटवा पर विश्वास जताते हुए चुना था, लेकिन 10 साल में भोजपुर का विकास तो नहीं हुआ, क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बना गया। यहां लूट, डकैती, हत्या, मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल हैं, इसलिए भोजपुर का मतदाता बदलाव चाहता है।