1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव 2018 : दिग्गज भाजपा नेता का पति 8 साल से कर रहा था युवती का रेप !

अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2018, 6:25 PM IST

 sex scandal-MP election-2018

विधानसभा चुनाव 2018 : दिग्गज भाजपा नेता का पति 8 साल से कर रहा था युवती का रेप !

विदिशा। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी भोपाल के पास स्थिति विदिशा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि एक दिग्गज भाजपा नेता का पति 8 साल से एक युवती का रेप कर रहा था। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भाजपा की छवि में काफी बुरा असर पड़ा है।

पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर डॉ. सक्सेना के खिलाफ छेड़छाड़, बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया। वहीं इसकी भनक लगते ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सक्सेना को पार्टी से निष्काषित कर दिया।

फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. डॉ. सक्सेना की विदिशा में एक क्लीनिक, रेस्टोरेंट है और वो खुद को भाजपा का प्रवक्ता भी बताया करता था। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी डॉक्टर को पूर्व में वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी और सीएम शिवराज सिंह के साथ भी देखा जा चुका है।

ये है मामला...
दरअलस भाजपा नेता तथा पार्षद पति डॉ. पियुष सक्सेना पर एक युवती ने आठ साल से पॉवर और रुतबा दिखाकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा फर्जी आईडी बनाकर सोशल साइट्स पर अश्लील फोटो दिखाकर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी तथा शांता स्मृति स्मृति फैक्चर सर्जीकल हॉस्पिटल संचालक डॉ. पियुष सक्सेना उनके फेमिली डॉक्टर हैं और उनसे पारिवारिक संबंध हैं। वह उनको हमेशा चाचा कहकर संबोधित करती थी।

पूरी रिपोर्ट में युवती ने डॉ. सक्सेना को चाचा कहकर संबोधित किया है। वहीं बहला-फुसलाकर और अपना पॉवर और रुतबा दिखाकर किशोरावस्था से यौन शोषण करना बताया है।

15 साल की उम्र से हो रहा यौन शोषण...
रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि जनवरी 2010 में जब वह कक्षा 10 में पढ़ती थी, तो उन्होंने उनके घर पर बायलॉजी पढ़ाने के लिए आने का कहा। परिजनों ने पारिवारिक संबंध होने के कारण उनके घर पढऩे जाने दिया।


डॉ. सक्सेना पढ़ाने के साथ ही उसके नाजुक और प्राइवेट अंगों को टच कर उसे शरीर के सभी अंगों के संबंध में बताते थे। लेकिन वह छोटी थी तो उनके इरादे नहीं समझ सकी। कक्षा 12 में आने पर वे घर पर उसे साइंस पढ़ाने लगे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बहला-फुसलाकर यौन शोषण शुरु कर दिया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए।

पेटीएम में डलवाए रुपए
युवती ने बताया कि नवम्बर 2017 में डॉ. ने उसके पेटीएम में 2500 रुपए खर्चे केे लिए डलवाए, जिसे उसने वापस करना चाहा, लेकिन डॉ. ने नहीं लिए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह कार से आने-जाने को कहा। वहीं फिर उससे फोन पर बात नहीं हो पाने की स्थिति में उसके दोस्त का नम्बर ले लिया और उसके पेटीएम में 2500 रुपए जून 2018 में डलवाए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पीडिता के पारिवारिक संबंध थे और 10 वर्ष पहले डॉ. सक्सेना ने नाबालिग पीड़िता का पढ़ाने के नाम पर शारीरिक शोषण शुरू किया था। फिलहाल पीड़िता अपनी पढ़ाई के लिए बाहर रह रही है। आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने सारा घटना क्रम अपने परिजनों को बताया।

फर्जी आईडी से भेजे अश्लील फोटो, वीडियो...
युवती का कहना है कि वह सीए की पढ़ाई करने के लिए दूसरे प्रदेश चली गई, तो डॉ. सक्सेना उसे फोन कर परेशान करता था, उसका नम्बर ब्लॉक किया तो दूसरे नम्बर से फोन आने लगे। इंस्टाग्राम से फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो, वीडियो भेजने लगा।

जब डॉ. सक्सेना से शिकायत की तो आईडी बंद हो गई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दूसरी फर्जी आईडी से सक्सेना द्वारा खींचे गए वही फोटो आने लगे। फिर डॉ. सक्सेना को मामले की जानकारी दी तो फोटो आना बंद हो गए।

यही क्रम तीन-चार बार चलने पर उसने फर्जी आईडी पर लिख दिया, तो मुझे पता है तुम डॉक्टर सक्सेना हो, तो वह आईडी भी बंद हो गई। जिससे विश्वास हो गया कि फर्जी आईडी बनाकर डॉ. सक्सेना परेशान कर रहा था।

कॅरियर बर्बाद की दी धमकी!...
युवती ने बताया कि वह अभी दीवाली पर विदिशा आई तो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसे और उसकी मां को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। वह आईडी ब्लॉक की तो वही पुरानी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। वहीं फोटो उसके ऑफिस भेजने की भी धमकी दी इसके साथ ही कॅरियर और लाइफ बर्बाद करने की धमकी दी।

डॉ. पियुष सक्सेना ने बच्ची के साथ पारिवारिक संबंधों का गलत फायदा उठाया। उसके बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। जब वह घर से बाहर गई, तब भी पीछा नहीं छोड़ा। उसके खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट आदि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
- विनीत कपूर, एसपी, विदिशा

भाजपा प्रत्याशी टंडन युवती के घर दबाव बनाने गए थे। जिसकी जानकारी लगते ही कांग्रेसी भी युवती के घर के बाहर पहुंचे और नारेबाजी की। वहीं टंडन से इस संबंध में पूछा तो उनका कहना था कि वे सद्भावना देने युवती के घर गए थे।
- वीरंद्र पीतलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विदिशा

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह का पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि डॉ. पियुष सक्सेना पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
- डॉ. राकेशसिंह जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष