हालाकि, उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की है, पर वे मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि, उन्हें चुनाव जीतने में कहीं कोई समस्या नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य साथ न देने के कारण वो किसी भी तरह के चुनावी दौरे करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों की मानें तो बीते लंबे समय से वो पार्टी और संगठन में अपनी उपेक्षा से नाराज़ चल रही थीं। चर्चा तो यहां तक है कि, उन्हें पार्टी के भीतर लगातार टारगेट भी किया जा रहा था। ये भी जानकारी है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पार्टी में उनकी उपेक्षा ज़्यादा होने लगी थी।