लेखापाल की इस परीक्षा में 38,684 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें अनारक्षित वर्ग के 15,020, अजा के 5,443, अजजा 2,468 और पिछड़ा वर्ग के 15,753 अभ्यर्थी थे। परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 770 और आरक्षित वर्ग को 420 फीस चुकानी पड़ी। इस हिसाब से 2 करोड़ 19 लाख 24 हजार 280 रुपए पीईबी को मिल गए, जबकि अभ्यर्थी नौकरी के लिए परेशान हैं।