26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy to heavy Rain Alert: अब होगी भारी बारिश, ये रहेगा 7 दिनों तक मौसम का हाल!

आसमान से आ रही है बड़ी आफत, जो डूबा देगी कई क्षेत्र...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:10 PM IST

indian weather alert

MP Alert: अब होगी भारी बारिश, ये रहेगा 7 दिनों तक मौसम का हाल!

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दो दिन से फिर तेज बारिश का दौर कई जिलों में थम सा गया है। ऐसे में राजधानी भोपाल सहित कई जगहों का मौसम तो सुहावना बना हुआ है, लेकिन रविवार दोपहर से उमस में इजाफा भी शुरू हो गया है।

वहीं बादलों की आवाजाही के चलते मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार अगले कुछ समय में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम के जानकारों के अनुसार 15 जुलाई यानि रविवार को पूर्वी मध्यप्रदेश में कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते कई जानकारों का मानना है कि लगातार जो सिस्टम बन रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि जल्द ही आसमान से बारिश के रूप में एक बड़ी आफत आने वाली है, जो कई नीचले व अन्य क्षेत्रों को डूबो देगी।

इस संबंध में जानकारों का यह तक कहना है कि पिछले दिनों राजधानी में हुई थोड़ी तेज बारिश ने ही राजधानी के कई क्षेत्रों को डूबा सा दिया था, लेकिन अब की बार इस आफत के काफी बड़े रूप में सामने आने का अंदेशा है।
वहीं इससे पहले शनिवार शाम को इंदौर में जहां तेज बारिश हुई, वहीं भोपाल में शाम के समय रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर क्षेत्र बना है। इसके चलते 15 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है वहीं इसके बाद ये भोपाल पहुंच सकता है। तब यहां फिर से तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) अनूपगढ़ से सीकर, ग्वालियर, सीधी, चाईबासा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक लो फ्लोर सिस्टम बन गया है।

इसके उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से एक-दो दिन बाद राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू होने के आसार बने हुए हैं।

ये रहेगा आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम...
- मौसम विभाग से रिटायर्ड हुए एके शर्मा के अनुसार 15 जुलाई को पूर्व मध्यप्रदेश में भारी से भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
- वहीं 16 जुलाई को तकरीबन पूरे मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अंदेशा बना हुआ है।
- इसके अलावा 17,18 व 19 जुलाई को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


इन जगहों पर होगी भारी बारिश! :
मौसम विभाग से मिले चित्रों के आधार पर जानकारों का मानना है कि मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, नीमच, मंदसौर, सिहोर, रायसेन, राजगढ़, मुरैना, भिंड, ग्वालियर अनूपपुर, डिंडौरी, दमोह और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी का ये रहेगा आगामी दिनों का हाल...
- 15 जुलाई यानि रविवार को शाम के समय हल्की बारिश के साथ आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

- 16 जुलाई यानि सोमवार को शाम को बारिश और दोपहर में उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आम तौर पर आकाश में बादल बने रहेंगे।

- 17 जुलाई यानि मंगलवार को राजधानी में तेज बारिश की संभावना है। वहीं दोपहर में भी बारिश के बाद शाम तक लगातार बूंदाबांदी बनी रह सकती है।

- 18 जलाई यानि बुधवार को आकाश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, सुबह व शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है।

- 19 जुलाई यानि गुरुवार को भी आम तौर पर स्थिति बुधवार जैसी ही रहेगी, लेकिन शाम से अचानक आसमान में घने बादलों के डेरा जमाने की संभावना है।

- 20 जुलाई शुक्रवार को तेज बारिश के साथ ही कई जगह गर्ज के साथ छीटें भी पड़ेंगे।

- 21 जुलाई यानि शनिवार को भी कई स्थानों पर गर्ज के साथ बारिश होने की संभावना है। यह भी संभावना है कि 20 जुलाई से शुरू हुइ बारिश 21 जुलाई तक कभी हल्की कभी तेज होते हुए चलती रहे।