
MP Monsoon: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट।
MP Monsoon: मध्य प्रदेश में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी है। बुधवार 17 जुलाई को राजधानी भोपाल समेत कई जिलो में शाम को तेज बारिश हुई। IMD भोपाल केंद्र ने आज गुरुवार 18 जुलाई को भी एमपी के 13 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उज्जैन शाजापुर, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंदला समेत 13 जलों में तेज बारिश की भविष्वाणी की है।
IMD भोपाल के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ एमपी के गुना, नरसिंहपुर जिलों से होता हुआ गुजर रहा है। साउथ गुजरात और सौराष्ट्र के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। इसके कारण एमपी के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम का मिजाज देखते हुए IMD भोपाल ने पूरे प्रदेश के लोगों के लिए चेतावनी (IMD ALert) जारी की गई है कि बिजली से बचें और जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक बारिश के दौरान घर या ऑफिस से बाहर जाने से बचें।
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि एक बार फिर मानसून मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में छाएगा और तेज, भारी, अतिभारी बारिश का दौर चलेगा रहेगी। 19 जुलाई शुक्रवार से प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में तूफानी बारिश शुरू हो जाएगी।
संबंधित खबरें-:
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश के मुताबिक आगर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, गांधी सागर बांध, गुना, रतलाम, धोलावाड, झाबुआ के साथ-साथ बैतूल, पांढुर्ना, पेंच, शाजापुर और नरसिंगपुर में बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं।
इसके साथ ही सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, हरदा, खंडवा, ओंकारेश्वर, खरगोन, महेश्वर, बड़वानी, बावनगजा, बुरहानपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और शहडोल में रात के समय में बिजली के साथ हल्की आंधी आने की संभावनाएं हैं।
Updated on:
18 Jul 2024, 12:00 PM IST
Published on:
18 Jul 2024, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.