31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP rain: पाकिस्तान से साइक्लोन आ रहा मध्य प्रदेश, कई जिलों में कहीं हल्की, कहीं तेज बारिश का अलर्ट

MP Rain: इंदौर जिले में अब तक 11.65 इंच बारिश दर्ज, साउथ गुजरात में बना साइक्लोन सिस्टम बढ़ रहा आगे, पाकिस्तान के रास्ते एमपी में एंट्री करेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:01 PM IST

mp rain

साउथ गुजरात पर बना साइक्लोन सिस्टम पाकिस्तान से होते हुए एमपी में करेगा प्रवेश, होगी धुंआदार बारिश

MP Rain: IMD इंदौर ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में 90 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश में कहीं तेज कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साउथ गुजरात में एक चक्रवाती सिस्टम (साइक्लोन) बना हुआ है। ये साइक्लोन पाकिस्तान से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच रहा है, जिससे मध्य प्रदेश में तेज बारिश होगी। फिलहाल इंदौर शहर के लोगों को 4 दिन और अच्छी बारिश का इंतजार करना होगा।

हवा की दिशा बदलने से बारिश पर दिखा असर

बता दें कि IMD इंदौर ने मंगलवार-बुधवार को जिले में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बुधवार शाम तक हवा की दिशा बदलने और सिस्टम के आगे बढ़ने से बादल छाने के बाद भी तेज बारिश दर्ज नहीं हुई।

वैज्ञानिक डॉ. वीएस यादव के अनुसार राजस्थान से पहुंच रहा चक्रवाती सिस्टम दिशा बदल चुका है। इसके कारण इंदौर और धार को छोड़ गुजरात से लगे जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। हवा की दिशा भी दक्षिण पूर्वी है। दक्षिण पश्चिमी हवा चलने पर तेज बारिश होगी। इन वजहों से अगले तीन से चार दिन तेज बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

संबंधित खबरें

MP Rain: कुछ घंटों में शुरू होने वाली है झमाझम बारिश, एमपी में अगले 5 दिन तक टूटकर बरसेंगे बादल

MP Monsoon Update: तीसरे सप्ताह अच्छी बारिश को तरसा, नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम 20 से कराएगा मूसलाधार बारिश


5 डिग्री तक गिरा तापमान

बादल छाने से बुधवार को दिन का तापमान 27.2 डिग्री व रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 32.6 डिग्री व 23.6 डिग्री रहा था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 5.4 डिग्री की कमी व रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।

27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा दर्ज की गई। आद्रता 88 फीसदी रही।

19 जुलाई तक सक्रिय होगा नया सिस्टम

IMD इंदौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया, एक ट्रफ लाइन (बादलों की रेखा) प्रदेश के मध्य से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। साउथ गुजरात पर चक्रवाती सिस्टम है।

पाकिस्तान से होते हुए एक चक्रवाती सिस्टम (Cyclone System) भी मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश में बारिश होगी। वहीं 19 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे 20 से 21 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश (heavy rain alert) की संभावना रहेगी।