2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में विधायकों के लिए 18 महीने में बनकर तैयार होंगे फ्लैट, इन सुविधाओं से होंगे लैस

MP News: मध्यप्रदेश में विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाएं जाएंगे। जिसका भूमिपूजन सोमवार को सीएम डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 21 Jul 2025, 2:23 PM IST

mp news

फोटो- जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों के फ्लैट का भूमिपूजन किया। अरेरा हिल्स पर 159.13 करोड़ की लागत से 102 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। लगभग 67 सालों बाद रेस्ट हाउस को नए फ्लैट में तब्दील किया जाएगा।

सीएम बोले- चैटजीपीटी और गूगल का जमाना

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि चैटजीपीटी और गूगल का जमाना है। ऐसे में सार संसाधनों के साथ जब विधायक अपनी विधानसभा में बैठेंगे और विधानसभा में काम करने आएंगे। तब सारे तंत्र और व्यवस्थाओं का फायदा लेंगे। इसलिए भोपाल में विधायक विश्राम गृह भी अच्छा होना चाहिए। हमने अपने बजट में 5 लाख रुपए देकर विधायकों के कार्यालय से आवास तक व्यवस्था बनाने की बात कही थी। नवाचार का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

विश्राम गृह नहीं बल्कि सेवा ग्रह बनेगा

आगे मोहन यादव ने कहा कि विश्राम गृह नहीं बल्की सेवा ग्रह बनेगा। विजन डॉक्यूमेंट में हमारी पार्टी ने इसे शामिल किया था। दूसरे दलों की सरकारें लंबे समय तक रहीं, मगर विकास के मामले में आप सिंहावलोकन करेंगे तो शेर आगे बढ़ने के लिए एक बार पीछे मुड़कर देखता है। हम आजादी की सौवीं वर्षगांव की ओर बढ़ रहे हैं, तो सिंहावलोकन जरूरी है।

कैसा होगा विधायकों का फ्लैट

नए प्रोजेक्ट में 5 विंग होंगी। जहां ए विंग में 18, बी और सी विंग में 22-22, विंग डी और ई में 20-20 फ्लैट होंगे। सभी बिल्डिंगों की उंचाई 24 मीटर होगी। एक फ्लैट का निर्मित क्षेत्र 243 वर्ग मीटर होगा। यानी कुल निर्मित क्षेत्र की बात करें तो करीब 36943 वर्ग मीटर होगा। इन फ्लैट्स को लगभग 15 एकड़ में तैयार किया जाएगा।

तोड़ा जाएगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

नए फ्लैट को बनाने के लिए विश्राम गृह के खंड एक और पुराने पारिवारिक खंड के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जाएगा। इसकी जगह नए फ्लैट बनाएं जाएंगे। पुराने पारिवारिक खंड में 24 आवास हैं, जो कि 700 वर्ग फीट हैं। वहीं, खंड एक में 102 सिंगल कमरे हैं। इस खंड में विधायकों को तीन-तीन कमरे दिए जाते हैं।


नए फ्लैट 2600 वर्गफीट के होंगे

वर्तमान में रेस्ट हाउस 125-125 वर्गफीट के हैं। नए फ्लैट्स 3 बीएचके होने के साथ 2600 वर्गफीट के होंगे। बिल्डिंग को नए आवास ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। इसमें सौर ऊर्जा पैनल भी होंगे। साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

कैसा होगा कमरे का डिजाइन

करीब 2600 वर्ग फीट कमरे में एंट्री लेते ही दाएं हाथ में पीएसओ रूम होगा, फिर उसके आगे किचन, डाईनिंग एरिया, कॉमन टॉयलेट और अंत में मास्ट बेडरूम होगा। बाएं हाथ में पीएम ऑफिस, विधायक ऑफिस, गेस्ट बेडरूम, बेडरूम होगा।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

फ्लैट्स के अलावा जिम और योगा सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें 80 लोग एक साथ शारीरिक गतिविधियां कर सकेंगे। 102 गाड़ियों की कवर्ड पार्किंग और 148 वाहनों की खुले में पार्किंग व्यवस्था की गई है। कैंपस सोलर ऊर्जा, सीवेज ट्रीटमेंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी, एसी, कार्गो लिफ्ट और पावर बैकअप की सुविधाओं से लैस होगा।