4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बीजेपी को 2 जुलाई के दिन मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी दांव अभी भी संभव

new state BJP president: मध्य प्रदेश भाजपा (MP BJP) में 2 जुलाई को नए अध्यक्ष का ऐलान होगा। पार्टी नेतृत्व आदिवासी या आरक्षित वर्ग से नाम तय करने पर विचार कर रहा है। प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। (mp news)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 29 Jun 2025, 8:02 AM IST

new state BJP president on July 2 mp news (फोटो सोर्स- social media)

new state BJP president on July 2 mp news (फोटो सोर्स- social media)

MP BJP: सब ठीक रहा तो प्रदेश भाजपा को जुलाई के पहले सप्ताह में नया अध्यक्ष मिल जाएगा (new state BJP president)। लंबे समय से चली आ रही नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। एक जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद दो जुलाई को चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकते हैं। मंत्री एक जुलाई को शाम 4 बजे भोपाल आएंगे। (mp news)

अप्रैल में दो बार आए शाह, केंद्रीय नेतृत्व ने टटोली थी नब्ज

नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही नब्ज टटोली थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अप्रैल में दो बार प्रदेश में आए थे। पहला प्रवास 13 अप्रैल को भोपाल में था। बताते हैं, इस दिन भी शाह ने सीएम समेत अन्य नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नब्ज टटोली थी।

दूसरी बार शाह 16 अप्रैल की रात को नीमच पहुंचे। 17 अप्रैल तक प्रदेश में ही थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भी सीएम के साथ उनकी लंबी चर्चा हुई। अप्रैल में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी सीएम से फीडबैक ले चुके। हालांकि एक बार फिर प्रदेश के शीर्ष नेताओं से केंद्रीय नेतृत्व रायशुमारी कर सकता है।

यह भी पढ़े- एमपी बीजेपी को अगले हफ्ते मिल सकता है नया अध्यक्ष, ये हैं प्रमुख दावेदार…

1 जुलाई को आएंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

सूत्रों की मानें तो चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान १ जुलाई को श्रीपाल आएंगे। वे दो दिनी प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। जुलाई को नामांकन, दो जुलाई को भाजपा कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। दिल्ली से संकेत मिलने के बाद प्रदेश संगठन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार शाम या सोमवार को आधिकारिक चुनाव शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आरक्षित वर्ग पर दाव

नए अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ की तरह प्रदेश में भी शीर्ष नेतृत्व आदिवासी कार्ड खेल सकता है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के नामों पर चर्चा चल रही है। इसमें आदिवासी चेहरों पर भी नेतृत्व खुद को केंद्रित कर रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए महिला नेताओं को भी मौका मिल सकता है। उनके नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अलावा दो-तीन नाम सामान्य वर्ग से भी नेतृत्व की सूची में हैं।