
pragya thakur
भोपाल। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र में 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वृक्षों के लिए संरक्षक भी बनाउंगी। सांसद प्रज्ञा ठाकुर आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया।
सांसद प्रज्ञा ने 7 नंबर मार्केट स्थित संजय गांधी स्कूल के पास वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण को बचाना है। साथ ही सांसद प्रज्ञा ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद भी दी। प्रज्ञा ने कहा कि स्वस्थ ठीक नहीं होंने की वजह से शहर काजी के पास नहीं जा पाई। स्वस्थ ठीक होंने के बाद शहर काजी से मिलने जाऊंगी। पीएम मोदी की आदर्श ग्राम योजना के तहत कई गांव को गोद लूंगी।
भोपाल लोकसभा सीट से सांसद है प्रज्ञा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर बंपर वोटों से जीत दर्ज की थी। प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया था। बताते चलें कि इस सीट पर बीजेपी लंबे समय से चुनाव जीतती आई है। हालांकि, दिग्विजय सिंह के उतरने से इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो चली गई थी।
नियमों का पालन करूंगी
बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी को अनुशासन समिति को जवाब भेज दी है। विवादित बयानों की वजह से साध्वी प्रज्ञा अब मीडिया से दूर रहती हैं। सांसद बनने के बाद वह इक्के-दुक्के बार ही कैमरे के सामने आई हैं। मंगलवार को भी मीडिया से बात करते हुए वो बच-बचकर जवाब देती रहीं।
ये था मामला
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद साध्वी पार्टी के अंदर बैकफुट पर थीं। साध्वी प्रज्ञा के द्वारा माफी मांगने के बाद भी पार्टी के अनुशासन समिति ने उनसे जवाब मांगा था। साध्वी प्रज्ञा ने मंगलवार के कहा कि उन्होंने अनुशासन समिति को जवाब भेज दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं अब नियमों का पालन करूंगी।
Published on:
05 Jun 2019 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
