27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert : अगले 4 घंटों में शुरु होगी धमाकेदार बारिश, इन जिलों में गरज के साथ आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी

MP Rain Alert : कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों के लिए गरज चमक के साथ तेज और मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में आंधी चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jul 2024, 8:03 AM IST

MP Rain Alert

Rain Alert in MP : मध्य प्रदेश में इस समय मानसून सक्रिय है, लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कहीं झमाझम बारिश का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों के लिए गरज चमक के साथ तेज और मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में आंधी चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इनमें मुख्य रूप से भोपाल, ग्वालियर, सिवनी, बैतूल, धार, सागर, सतना, टीकमगढ़, इंदौर, खंडवा, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिले में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें पचमढ़ी में दिनभर में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

यह भी पढ़ें- यहां धरने पर बैठ गए सभी छात्र, स्कूल का बहिष्कार करने की दे दी चेतावनी, वजह भी गंभीर है

ये मौसम प्रणाली इस समय सक्रिय

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से एक मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेश और कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इस कारण प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश, बिजली और आंधी का Alert

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए हेल्थ बुलेटिन के जरिए प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश, बिजली और आंधी की चेतावनी जारी की थी। जिसमें अब लगभग 20 घंटे बीत चुके हैं। ऐसे में अगले 3 से 4 घंटों के भीतर ही संभावित क्षेत्रों में अलर्ट का असर दिखना शुरु हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट वाले जिलों के अनुसार, प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, रतनगढ़ में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, उत्तरी पन्ना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी/ओरछा समेत रीवा में बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है।