
एमपी की पहली महिला मुख्य सचिव का निधन, प्रदेश में शोक
भोपाल. मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन हो गया है, उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1925 में उत्तरप्रदेश के खुर्जा जिले में हुआ था। वे मध्यप्रदेश सरकार में 1975 से 1977 तक वित्त सचिव एवं शिक्षा सचिव और 1991 से 1992 में मुख्य सचिव के पद पर रही हैं।
मुख्य सचिव निर्मला बुच भारत सरकार के योजना आयोग में 1988 से 89 में सलाहकार भी रही हैं, उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास में पंचायती राज की रूपरेखा तैयार की थी।
प्रशासनिक पदों पर रहते हुए निर्मला जी ने सरकार और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर शोध, प्रबंधन और निर्बल समाज को ताकत देने के लिए लगातार कई काम किए हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए विकास का जो मॉडल तैयार था वह मील का पत्थर साबित हुआ था, उन्होंने महिला के विकास के लिए भी कदम आगे बढ़ाए थे।
मप्र की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन, उनकी उम्र 97 साल थी। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। वे अरेरा कॉलोनी में रहती थीं। बेटा विनीत बुच अमेरिका में रहता है। करीब 8 साल पहले पति पूर्व मुख्य सचिव एमएन बुच का निधन हो चुका है। दोनों ही सख्त अधिकारी रहे हैं।
Updated on:
09 Jul 2023 11:52 am
Published on:
09 Jul 2023 10:13 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
