23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के कई नेता और अफसरों की इस विदेशी लड़की ने उड़ाई नींद! जानिये कैसे…

MP के कई बड़े लोगों की इस विदेशी लड़की ने उड़ाई नींद! जानिये कैसे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Jun 2018, 9:53 AM IST

high profile sex racket

MP के कई बड़े लोगों की इस विदेशी लड़की ने उड़ाई नींद! जानिये कैसे...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों कई सेक्स रैकेटों का खुलासा हो चुका है। जिसमें कई बड़े लोगों के भी शामिल होने की बात लगातार आती रही है। लेकिन इस बार जो खुलासा सामने आया है उसे लेकर हर कोई चौंक गया है। वहीं जो लोग इसमें लिप्त रहे उनकी नींद उड़ गई है। दरअसल पिछले माह यानि मई में पुलिस ने 2 विदेशी लड़कियों के साथ एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसके खुलासे ने एक नहीं कई जिंदगियों को उलझा कर रख दिया है।

ऐसे उड़ी नींद...
दरअसल पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पिछले दिनों पकड़ा था, जिसमें 2 विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं। अब दोनों विदेशी लड़कियों की मेडीकल जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से एक एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है जबकि दूसरी गर्भवती है।

वहीं इनकी गिरफ्तारी के दौरान यह भी बताया जा रहा था कि यहां से विदेशी लड़कियों की सप्लाई भोपाल के कई दिग्गज नेता, अधिकारी और कारोबारियों को की जाती थी। मेडीकल जांच रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति दे दी है। वहीं अब तक इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के ग्राहकों को पुलिस ने सूचीबद्ध नहीं किया है।

अब ये सवाल...
अब ऐसे में जानकारों का मानना है कि एचआईवी पॉजिटिव लड़कियों ने ये बीमारी कहा-कहा और किन दिग्गज नेता, अधिकारी और कारोबारियों तक पहुंचाई ये एक सोचने का विषय है। लेकिन यह जिन लोगों के भी पास गई होगी जानकारों का कहना है उनके घरों में भी इसके फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों निशातपुरा पुलिस ने 11 मई को विश्वकर्मा नगर क्षेत्र के एक मकान से रैकेट पकड़ा था। मौके से दो विदेशी लड़कियां भी पकड़ी गईं थीं।

वहीं एक अन्य मामले में गांधी नगर पुलिस ने एक स्पा पर छापा मारकर वहां से भी एक विदेशी और एक नागालैंड की लड़की पकड़ी थी, जिन पर अनैतिक कार्यों का आरोप था। इस दौरान जेल में एक लड़की बीमार हो गई थी। इलाज के दौरान उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। जांच में उसके एचआईवी पॉजीटिव होने का पता चला।

प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव...
वहीं जेल में नागालैंड की लड़की की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। उसका प्रेग्नेंसी पीरियड करीब एक महीने 20 दिन का है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद लड़की ने जेलर के माध्यम से अदालत में एक अर्जी लगाई थी। उसमें बताया कि वह अविवाहित है, अतः गर्भपात कराने की अनुमति दी जाए।

अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए, उसे गर्भपात की इजाजत दे दी है। वहीं इस बारे में जेलर पीडी श्रीवास्तव का कहना है कि करीब 50 बंदी जेल में एचआईवी पॉजीटिव है। उनके लिए अलग से वार्ड बने हुए है। विदेशी लड़की को भी उसी वार्ड में रखा गया है।

जानकारों के अनुसार एचआईवी पॉजिटिव लड़कियों ने ये बीमारी कहा-कहा और किन दिग्गज नेता, अधिकारी और कारोबारियों तक पहुंचाई ये एक सोचने का विषय है। लेकिन यह जिन लोगों के भी पास गई होगी जानकारों का कहना है उनके घरों में भी इसके फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता।