30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

-सुबह छाई रही धुंध-2 हजार मीटर रह गई थी विजिबिलिटी-तापमान में हुई बढ़ोतरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 21 Dec 2022, 1:43 PM IST

capture.jpg

weather forecast

भोपाल। राजधानी में इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इसके कारण सर्दी भी उतार चढ़ाव भरी है। बीते दिन शहर में सुबह धुंध छाई रही। हवा का रुख भी उत्तर और उत्तरी पूर्वी रहा। इस बीच शहर के न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री तक इजाफा हुआ। शहर में सुबह से ही धुंध थी। इस दौरान सुबह 7:30 बजे तक विजिबिलिटी 2 हजार मीटर तक थी। 8:30 बजे यह 3 हजार मीटर हो गई थी। इसके बाद तेज धूप भी खिली। शहर मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री और न्यूनतम में डेढ़ डिग्री तक गिरावट आई है।

फिलहाल, ऐसा ही रहेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का रूख इसी तरह रहेगा। इस समय कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। वर्तमान में हवा का रूख उत्तरी और उत्तरी पूर्वी है, लेकिन हवा बहुत ज्यादा सर्द नहीं है। उत्तर से जब बर्फीली सर्द हवाएं आती हैं, तब तापमान में तेजी से गिरावट होती है। फिलहाल बहुत ज्यादा सर्द हवाएं नहीं आ रही है। अगले तीन चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में इसी तरह एक दो डिग्री का उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

दिन में हवा का रूख बदला, तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी

इंदौर शहर में भी उत्तरी हवा के असर से एक दिन पहले न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन में हवा का रूख ज्यादा समय पूर्वी रहा, जिससे सूरज के तेवर तीखे हो गए। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री उछलकर 27.8 डिग्री हो गया। न्यूनतम में किसी तरह का बदलाव नहीं होते हुए 13.3 डिग्री रहा। सुबह नमी 73 प्रतिशत पहुंच गई। शाम को इसमें गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ भी कमजोर होने से उत्तर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। इससे आने वाले दिनों सर्दी तो रहेगी, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहेंगे।

नौगांव में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया

नौगांव में सबसे कम 6 डिग्री पर न्यूनतम तापमान आ गया है। पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और उमरिया में यह 6 से 8 डिग्री के बीच आ गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। उज्जैन, रतलाम, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, सागर और सिवनी में तापमान 10 डिग्री से 15 डिग्री के बीच है। खजुराहो और दतिया में कोहरा नजर आने लगा है। कोहरे के कारण यहां पर दृश्यता सबसे कम 1 किलोमीटर तक रह गई है।