10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: भाजपा नेता पर लगे ये बड़े आरोप, हत्या का आरोपी बोला इन्हीं ने दी थी सुपारी!

सीरियल किलर ने किया खुलासा...

2 min read
Google source verification
murder case

neta

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...

भाजपा के लिए लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां अभी सवर्णों के विरोध के बाद उसके कई नेता धीरे धीरे पार्टी से छिटकते जा रहे हैं। वहीं अब एक क्षेत्रीय नेता पर हत्या कराने का आरोप भी सामने आया है।

दरअसल पिछले दिनों पुलिस के हत्थे चढ़े खतरनाक सीरियल किलर आदेश खांबरा ने कहा है कि उसे मंडीदीप के भाजपा नेता पप्पू सोलंकी से सुपारी लेकर दो लोगों की हत्या कराई। जिसके बाद सोलंकी को पुलिस मिसरोद से औबेदुल्लागंज लेकर गई। पप्पू सोलंकी का ठेकेदारी का भी काम है।

पूछताछ की कड़ी में खांबरा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, वहीं उसने कहा कि होशंगाबाद के शाहपुर गांव के जगदीश कीर की हत्या की बात भी स्वीकार की है। उसने बताया कि जगदीश के पिता और मां का शव उन्हीं के खेत में लगे आम के पेड़ पर लटका मिला था। आरोपी का कहना है कि कीर के माता पिता की हत्या के लिए भाजपा नेता पप्पू सोलंकी से सुपारी दी थी।

इस मामले में 21 अगस्त, 2013 को अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई और मामला लटका रह गया। तब जगदीश ने इस मामले में कुछ लोगों पर माता-पिता की हत्या का आरोप लगाया था।

आदेश का दावा है कि जिन लोगों पर उसने हत्या का आरोप लगाया उन्हीं ने उसे जगदीश की सुपारी दी। वहीं खांबरा के पुलिस को दिए एकबालिया बयान के बाद मामला फिर गर्मा गया है।

ऐसे की थी जगदीश कीर की हत्या...
सीरियल किलर खांबरा ने बताया कि उसने जगदीश के हत्या के बदले में 25 हजार रुपए लिए। इसके साथ ही बेटे की शादी करवाने का वादा भी लिया गया था। किलर के मुताबिक वह जगदीश को पहले से जानता था। 30 अप्रैल, 2015 की शाम वह जगदीश को जंगल में शराब पिलाने ले गया। उसने शराब में नींद की गोलियां मिला दी थीं।

जगदीश शराब पीते ही बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसने जगदीश के रेलवे ट्रेक पर लिटा दिया और थोड़ी देर तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बाद में पुलिस ने केस साधारण हादसा मानते हुए केस बंद कर दिया था।

खतरनाक किलर है खांबरा!
पूछताछ के दौरान खांबरा ने पुलिस को बताया किउसने अब तक कितने लोगों को मौत के घाट उतारा, यह उसे याद नहीं है।

दरअसल यह सीरियल किलर ट्रक ड्राइवर और क्नीनर्स को निशाना बनाता था। हालांकि बिलखिरिया पुलिस उससे अबतक 30 हत्याओं का खुलासा करा चुकी है। इनमें से 22 ऐसी वारदातें हैं जिन्हें पुलिस कभी सुलझा ही नहीं पाई।

जानकारी के मुताबिक हर कत्ल के बाद आदेश खांबरा के हिस्से में केवल पच्चीस से तीस हजार रुपए आते थे। इन हत्याओं में तो उसने एक की हत्या 25 हजार रुपए की सुपारी लेकर कर दी थी। बीते शनिवार को कड़ी पूछताछ में उसने 16 और हत्याएं कबूल की हैं। इनमें से आठ मामलों में वह जेल भी जा चुका है।