पंडित शिवकुमार शर्मा और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की जोड़ी संगीत की दुनिया में शिव-हरि के नाम से मशहूर है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में संगीत दिया है और अनेक एलबम भी बनाए हैं। शिव—हरि की जोड़ी यश चोपड़ा की फिल्मों के संगीतकार के रूप में भी विख्यात हैं. शिव-हरि ने यश की सिलसिला, चांदनी,डर जैसी फिल्मों में बहुत मधुर और हिट संगीत दिया है।