अपर आयुक्त स्वास्थ्य राजेश राठौर को मूल विभाग भेजने की अनुशंसा शासन से की गई है। दरअसल, बैठक में पार्षद रईसा मलिक का जवाब देने एमआईसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग प्रभारी मनोज चौबे ने कहा कि उन्हें अफसर जानकारी नहीं देते, जवाब क्या दूं? हंगामा हुआ। उधर, इस प्रस्ताव पर प्रतिनियुक्ति पर आए अफसरों ने निगमायुक्त से मांग की है कि हमें भी मूल विभाग भेजा जाए या फिर अवकाश पर जाने की अनुमति दें।