10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसदी छोड़कर विधायक का चुनाव लड़ेगा भाजपा का यह बड़ा नेता, आखिर क्यों

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए नंदकुमार सिंह चौहान की बड़ी तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Apr 2018, 6:58 PM IST

MP BJP President Nand Kuamr chouhan Says

MP BJP President Nand Kuamr chouhan Says

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नंद कुमार सिंह चौहान का सांसदी से मोह भंग हो रहा है। पहले प्रदेश अध्यक्ष पद से बड़ी ही बेरहमी से हटाया गया और अब वह खुद सांसद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उनकी नजर विधानसभा चुनाव लड़ने पर है। कारण कई हो सकते हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी स्थानीय हालातों के हिसाब से स्थिति कमजोर है। ऐसे में वह विधायक बनकर प्रदेश में मंत्री बनने की हसरत पाल रहे हैं।

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से नंदकुमार सिंह चौहान को हटाकर जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पद छोड़ने के पीछे अपने क्षेत्र में काम करने की मंशा बताई थी। दरअसल, पार्टी फोरम के भीतर ही उनकी लोकसभा क्षेत्र में स्थिति को कमजोर माना जा रहा है। ऐसे में अब अंदरुनी खबरें आ रही हैं कि खुद चौहान भी लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। वह दोहरा खेल खेलना चाह रहे हैं। विधानसभा चुनाव लड़कर विधानसभा आने की तैयारी है। अगर भाजपा की सरकार बनी तो सरकार में मंत्री बनकर प्रदेश में ही रहेंगे और अगर सरकार नहीं बनी तो वापस लोकसभा का चुनाव लड़कर दिल्ली निकल जाएंगे।

अंदरुनी सूत्रों का दावा है कि नंदकुमार सिंह ने मांधाता विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी शुरू कर दी हैं, बल्कि अपने स्तर पर जमीनी सर्वे कराकर अपनी हालत को जांचना भी शुरू कर दिया है। उनके करीबी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में यह बोलना भी शुरू कर दिया है कि नंद कुमार सिंह चौहान संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

दरअसल, नंदकुमार सिंह चौहान ने पिछला चुनाव मोदी लहर में जीता है और उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव को हराया था। जबकि इससे पहले हुए चुनाव में नंदकुमार सिंह चौहान ने ही जीत दर्ज की थी।