10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह ने कहा- राहुल बाबा हमने वहां सरकार बना ली जहां हमारे एक भी विधायक नहीं होते थे, ये तो मध्यप्रदेश है

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं घोषणा मिशन तो राहुल बाबा फन मशीन
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 25 Sep 2018, 4:12 PM IST

शाह

मोदी

भोपाल. कार्यकर्ता महाकुंभ में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम औऱ शाह का स्वागत किया। बीजेपी ने भोपाल से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद भी किया। शाह और मोदी ने यहां करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा द्वारा दावा किया गया कि यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक सम्मेलन है।

राहुल गांधी सपना देख रहे हैं : महाकुंभ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी कहीं बोल रहे थे कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आपको स्वप्न देखने की आजादी है। आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है। जो पार्टी कभी 10 सदस्यों से शुरू हुई वो आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। अगला साल देश के भविष्य के लिए अहम है। देश के 70 फीसदी भू-भाग में आज बीजेपी की सरकार है पर ये सर्वोच्च नहीं है। सर्वोच्च तो हमें 2019 में देना है। मित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को सपने आते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। लेकिन जहां भी चुनाव आते हैं वहां से कांग्रेस जाती है भाजपा आती है। अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस गई भाजपा आई, हिमाचल से कांग्रेस गई भाजपा आई। अरे राहुल बाबा हमने तो वहां सरकार बना लीं जहां हमारे एक भी विधायक नहीं होते थे फिर ये तो मध्यप्रदेश है।

शिवराज सिंह की तारीफ: अमित शाह ने शिवराज सिंह का तारीफ करते हुए कहा, शिवराजजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य बना है। शाह ने राहुल औऱ दिग्विजय पर हमला करते हए कहा, 45 साल से ज्यादा समय आपको मध्यप्रदेश की जनता ने दिया पर आपने इस राज्य को बीमारू बना दिया लेकिन जनता ने जब परिवर्तन किया तब जाकर मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हुआ। मोदी और शिवराज सरकार प्रदेश को आगे ले जाने में जुटी हैं। मोदी सरकार ने अगर सबसे बड़ा काम किया है तो वो है देश का गौरव दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा, अगले साल जब दीनदयाल जी की जयंती होगी, तब तक देश में 5 राज्य और लोकसभा के चुनाव हो चुके होंगे। इन सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।

नमो एप से जुड़ने की अपील : शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, हर कार्यकर्ता को 3-3 लोगों से नमो ऐप डाउनलोड करवानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार NRC बनाकर देश में घुसपैठियों को बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा कि असम में अभी सिर्फ शुरुआत की है और कांग्रेस ऐसे चिल्ला रही है जैसे नानी मर गई हो।


राहुल फन मशीन हैं : मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी मुझे घोषणा मशीन कहते हैं। राहुल गांधी तो फन मशीन हैं। घोषणा वह करता है, जिसके मन में संकल्प हो मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का। 2003 से पहले मध्य प्रदेश में सड़कें नहीं थीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है औऱ आज युवाओं के दिलों के राजा हैं। जब दिल्ली में श्रीमान कमलनाथ और मनमोहन की सरकार थी तो नेशनल हाइवे में सडकें कम गड्ढे ज्यादा थे। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले बाबा आए थे, भीड़ सडकों में सिमट गई। हमें लगा बाबा परिपक्व हो गए हैं लेकिन संसद में गले से लगने के बाद आंख मारी वही हरकत भोपाल में भी करते नजर आए। आज देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

राजनीति को तमाशा मना दिया : शिवराज सिंह ने कहा, राहुल ने राजनीति को तमाशा मना दिया। उन्होंने कहा कि कैलाश से सीधा यहां पर शिवभक्त बनकर आ गए, हर महीने विदेश यात्रा पर जाते हैं तो कहां जाते हैं उसकी फोटो आप वायरल नहीं करते हैं। राहुल बाबा को तो यह भी नहीं पता कि मूली जमीन के नीचे होती या ऊपर। हम घोषणा भी करते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं। आज राज्य में पानी, सड़क, बिजली की सभी योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। पहले नारे लगते थे कि 'जब तक रहेंगे दिग्गी, जलती रहेगी डिब्बी'। हमारी सरकार ने एक साल में हमने कई योजनाओं के तहत किसानों को लाभ पहुंचाया है। कांग्रेस पार्टी आज कमर से नीचे वार कर रही है। कांग्रेस वाले मुझे डायर, नालायक, मदारी कहते हैं।

सरकार सरकार में फर्क: भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, 65 हजार बूथों से आए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं। अमित शाह ने नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मोदीजी देश की राजनीति में स्वच्छता लेकर आए हैं। आज देश में उज्जला योजना के तहत खाना बनाने वाली हमारी माताएं और बहनें जब अपने बच्चों को खाना खिलाती हैं तो आशीर्वाद पीएम मोदी को देती हैं। आजादी के बाद के जिन्हें न्याय नहीं मिला हमारी सरकार उन गरीबों की सरकार है। भाजपा की सरकार जब आगे बढ़ती है तो किसान खुश होता है।

उमा भारती ने किया संबोधित: कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अब मैं झांसी से सांसद हूं कल आने से पहले मैं यहां कन्फ्यूज़ थी। मैंने शिवराज जी से पूछा था कि क्या मेरे आने से यहां आपको फायदा होगा, जिसके बाद शिवराज जी ने उन्हें न्योता दिया। उमा ने कहा कि मेरी अपील है कि अबकी बार पहले से ज्यादा सीटें पार्टी को जिताएं। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर की घटना के समय कांग्रेस ने हमारी सरकारों को भंग (हिमाचल, राजस्थान, मध्यप्रदेश) किया था, आज ये लोग सिर पर टीका लगाकर घूम रहे हैं लेकिन उस समय इन्होंने राम का नाम लेने को अपराध माना था। हम लोग वो हैं जो राम के नाम पर जान भी दे सकते हैं।