शिवराज पर हमला: सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला, सिद्धू ने कहा, मामा तो गयो। मध्यप्रदेश में डेढ़ दशक से शासन कर रहे शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सिद्धू ने चुनावी सभा में भाषण देते हुए कहा, "15 साल पुरानी गाड़ी कचरा बना कर जंक करके फेंक दी जाती है। मामा तो गयो और तो और ऊपरवाला ठाकुर भी गयो। वहीं, सिद्धू ने कहा, अब बुरे दिन जाने वाले हैं क्योंकि राहुल भैया आने वाले हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 2014 की लहर जनता पर कहर बनकर बरस रही है, आम आदमी पर जहर बन रही है।