कोलार हिन्दू उत्सव समिति के सचिव रविन्द्र यती ने मीडिया को बताया कि रावण दहन के साथ ही दशहरा महोत्सव में कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे। मप्र, राजस्थान, महाराष्ट के लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुतियां और भोपाल नाट्य के प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक कलात्मक नृत्य नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा। ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, साथ पुलिस प्रशासन, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा भी निगरानी की जाएगी। बैठक के लिए कार्यक्रम स्थल को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें वीवीआईपी पासधारक, वीआईपी पासधारक, महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पहली बार सराउंड साउण्ड की व्यवस्था की जा रही है। तीन बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी।