6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP का नाम रोशन किया राजधानी के छात्र पवित्र पाटीदार ने

- भारतीय नौसेना की तरफ से सैन्यपोत में तीन देशों का किया भ्रमण- एनसीसी की नेवल कोर से देश के टॉप 10 कैडेट में चुने गए थे पवित्र

less than 1 minute read
Google source verification
MP का नाम रोशन किया राजधानी के छात्र पवित्र पाटीदार ने

MP का नाम रोशन किया राजधानी के छात्र पवित्र पाटीदार ने

भोपाल. राजधानी के स्टूडेंट ने देश के नौसैनिक कैम्प में जाकर नाम रोशन किया है। नौसेना के युद्धपोत पर तीन देशों का भ्रमण कर लौटे पवित्र पाटीदार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले एनसीसी कैडेट थे। उनका लक्ष्य नौसेना के माध्यम से देश की रक्षा करना है।

इंडियन नेवी की तरफ से आइएनएस पीर युद्धपोत प मेडागास्कर, कीनिया और तंजानिया के भ्रमण पर एक महीने के लिए भेजा गया था। वहां पर पवित्र ने डिफेंस के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां लीं। टूर से उत्साहित पवित्र भविष्य में डिफेंस के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं।

राजधानी की रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र पवित्र पाटीदार मूलत: धार जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। पवित्र अपनी पढ़ाई के साथ एनसीसी में भी अव्वल रहते हैं।

इस समय वे एनसीसी के सीनियर कैडेट कैप्टन हैं। देश में 17 एनसीसी डायरेक्टरेट हैं, जिनमें से 500 चुनिंदा कैडेट में से प्रतियोगिता के माध्यम से टॉप टेन कैडेट चुने गए थे। इन टॉप 10 कैडेट को इंडियन नेवी की तरफ से आइएनएस पीर युद्धपोत प मेडागास्कर, कीनिया और तंजानिया के भ्रमण पर एक महीने के लिए भेजा गया था। वहां पर पवित्र ने डिफेंस के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां लीं।

टूर से उत्साहित पवित्र भविष्य में डिफेंस के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि अवसरों पर लाल परेड ग्राउंड में जाकर शामिल होने वाले पवित्र स्वच्छता अभियान, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।