
neet 2019 news update
भोपाल। अगर आप मेडिकल कोर्स में दाखिला पाना चाहते हैं तो आपको यह जान खुशी होगी कि मध्यप्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए मापअप राउंड 21 अगस्त से शुरू होने वाला है। जिसके द्वारा आप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके साथ ही खास बात यह है कि कॉलेजों मेें खाली सीटों की जानकारी एमपी आॅनलाइन के पोर्टल पर दी जाएगी। जिससे आप अपने पसंद के कॉलेज में सीट देख सकते हैं। इसके साथ ही कॉलेजों की लॉक प्रक्रिया भी शुरू होगी। यहां आप अपनी पसंद भर सकते हैं।
आपको बता दें कि च्वाइस भरने की आखिरी तिथी 22 अगस्त रात 12 बजे तक है। जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों को सीट का आवंटन 24 अगस्त को होगा। जिसके बाद आप कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं और अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।
इन सबके बीच एक जरूरी जानकारी यह है कि मापअप राउंड में केवल उन्हीं लोगों को मौका दिया जाएगा। जिन्हें पहले चरण व दूसरे चरण में सीट आवंटित नहीं हो पाई। इसमें मध्यप्रदेश के साथ साथ अन्य राज्य के लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि पहली प्राथमिकता प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारोें को दी जाएगी। मूल निवासी के दाखिलों के बाद यदि कोई सीट बचती है तो बाहरी राज्य के छात्रों को भी एडमिशन दिया जाएगा।
अगर आप मापअप राउंड में भी एडमिशन नहीं ले पाए तो डरने या घबराने वाली बात नहीं है। इसके बाद भी आप कॉलेज स्तर काउंसलिंग सीएलसी के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं। कॉलेज स्तर काउंसलिंग सीएलसी की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। जिसके बाद 27 और 28 अगस्त को च्वाइस फिलिंग होगी। 29 अगस्त को मेरिट लिस्ट आने के बाद, 30 अगस्त को दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों की जानकारी 31 अगस्त को प्रकाशित कर दी जाएगी। साथ ही खाली सीटों को भरने का मौका दिया जाएगा।
Published on:
20 Aug 2018 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
